फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dr. Saurabh Bhishma became the Director of Co-Operative Bank

डॉ. सौरभ भीष्म बने कॉपरेटिव बैंक के निदेशक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dr. Saurabh Bhishma became the Director of Co-Operative Bank
भिवानी। दि भिवानी को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशकों के चुनाव रविवार को सभी 10 जोन में आयोजित किए गए। शाम को ही सभी जोन के रिजल्ट भी जारी कर दिए गए। सबसे अहम चुनाव जोन नंबर तीन का रहा। इस जोन में आरएसएस के प्रांत स्तरीय पदाधिकारी प्रदीप शर्मा और किरण चौधरी के खासमखास कृष्ण लेघां आमने-सामने थे। कृष्ण लेघां ने नौ में से छह वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं प्रदीप शर्मा को केवल दो वोट मिले।
विज्ञापन

पूर्व बैंक अधिकारी बिन्नू तंवर ने बताया कि जोन एक में लैंड मोरगेज बैंक के पूर्व डीएम मनोहर को पांच और रमेश ताल को तीन वोट मिले। जोन दो में कपिल मिढ़ा को पांच और देवकांत शर्मा को तीन वोट मिले। जोन चार में डॉ. सौरभ भीष्म को सभी छह वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी बिजेंद्र स्वयं का वोट डालने भी नहीं आए। जोन पांच में कृष्णा ने सभी 10 वोट हासिल किए। जोन छह से सुधीर चांदवास को पांच और जगत को तीन वोट मिले। जोन सात में मंजू देवी को पांच और ईश्वर को तीन वोट मिले। जोन आठ में सुजीता शर्मा को 29 और राजबाला बुड़ानिया को 16 वोट मिले। जोन नौ से केला देवी को निर्विरोध निदेशक चुना गया। जोन 10 में सुनील मांढ़ी को 26 और कुलदीप को 15 वोट मिले। यह जोन एससी वर्ग के लिए आरक्षित था। चुने गए सभी निदेशक अब चेयरमैन का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

दिग्गज लगे थे जोड़तोड़ में
निदेशकों के चुनाव में सभी पार्टियों के दिग्गज नेता भी जोड़तोड़ की जुगत में जुटे हुए थे। जोन आठ से जीतने वाली सुजीता शर्मा के पति देवकांत शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के पीएस रहे हैं। विनोद शर्मा वर्तमान में भाजपा पार्टी में हैं। वहीं जोन दो में देवकांत शर्मा स्वयं चुनाव हार गए। उनको हराने वाले कपिल मिढा बवानीखेड़ा से विधायक बिशंबर वाल्मीकि के नजदीकी हैं। इसके अलावा जोन तीन से किरण चौधरी के नजदीकी कृष्ण लेघां और आरएसएस के पदाधिकारी प्रदीप शर्मा आमने-सामने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed