फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Door-to-door voter verification will begin on June 15, and the final voter list will be published on September 22.

Bhiwani News: 15 जून से घर-घर होगा मतदाताओं का सत्यापन, 22 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door voter verification will begin on June 15, and the final voter list will be published on September 22.
भिवानी। वर्ष 2026 के लिए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत जिले में 15 जून से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी साहिल गुप्ता ने भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा चंडीगढ़ के निर्देशानुसार पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसे समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए शेड्यूल जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके तहत 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसके अलावा 14 जुलाई तक मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने की अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके बाद 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को होगा। डीसी ने नागरिकों से अपील की कि बीएलओ के घर-घर सत्यापन अभियान में पूरा सहयोग करें और अपने आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि आमजन और मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय भिवानी में जिलास्तरीय संपर्क केंद्र और टोल फ्री नंबर 1950 स्थापित किया गया है। यह केंद्र प्रतिदिन सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक कार्य करेगा। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी, शिकायत या सुझाव के लिए नागरिक टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed