फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Door-to-door garbage collection begins in Khark Kalan under the Mahagram Yojana.

Bhiwani News: महाग्राम योजना के तहत खरक कलां में घर-घर कचरा उठान शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection begins in Khark Kalan under the Mahagram Yojana.
खरक कलां में कचरा संग्रहण व निस्तारण के लिए ट्रैक्टर को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते सरपंच राजकु
खरक। महाग्राम योजना के तहत डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन और एडीसी दीपक बाबूलाल करवा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत खरक कलां में शनिवार से घर-घर कचरा संग्रहण एवं निस्तारण का कार्य शुरू किया गया। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमबीर कादयान की देखरेख में ग्राम पंचायत के सरपंच राजकुमार ने हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की।
विज्ञापन

ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए गांव में मुनादी भी कराई गई। एडीसी ने बताया कि जिले की 36 महाग्राम और 7500 से अधिक जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों में घर-घर कचरा संग्रहण व उचित निस्तारण शुरू करने के लिए बैठक कर आह्वान किया गया था। इसी कड़ी में खरक कलां ने पहल की है। ग्रामीणों को गीला, सूखा और अन्य कचरा अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरपंच राजकुमार ने बताया कि फिलहाल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से कचरा संग्रहण शुरू किया गया है। जरूरत के अनुसार व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। घर-घर कचरा उठने से तालाबों में कचरा जाने और उनमें मिट्टी भरने की समस्या पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को दिया तोहफा
एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि ग्राम पंचायत ने रक्षाबंधन से पहले माताओं, बहनों और बेटियों को घर-घर कचरा संग्रहण की सुविधा का तोहफा दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले महिलाओं को कचरा डालने के लिए दूर जाना पड़ता था। अब घर के सामने ट्रैक्टर आने से उन्हें कचरा बाहर ले जाने की जरूरत नहीं होगी। ग्राम पंचायत ने इस पहल के लिए एडीसी का आभार जताया। इस अवसर पर समाजसेवी राजबीर प्रधान, पंच विनोद, सुरेंद्र सिंह, रवि, तेजपाल, पप्पल सिंह, राजेंद्र और कृष्ण भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed