{"_id":"668c42f78ce46471e4063bb4","slug":"dont-let-your-enthusiasm-diminish-for-three-months-this-is-the-time-of-test-udaybhan-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-119867-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने जोश को तीन महीने कम न होने देना, ये परीक्षा की घड़ी है : उदयभान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने जोश को तीन महीने कम न होने देना, ये परीक्षा की घड़ी है : उदयभान
Tue, 09 Jul 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
ओम रिजाॅर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्ड
भिवानी। भिवानी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने भाजपा नेताओं पर विवादित टिप्पणी कर बेशर्म कह डाला। साथ ही अपनी ही पार्टी के टिकटार्थियों की ओर से मंच पर अव्यवस्था पर भी भड़के। इस दौरान उदयभान ने भाजपा सरकार पर झूठ बोलने, जुल्म करने और चुनाव को देख धोखा देने के भी आरोप लगाए।
बता दें कि रविवार शाम को भिवानी में कांग्रेस की जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदय भान मुख्य रूप से पहुंचे। इस दौरान किरण चौधरी के भाजपा में आने से नाराज भाजपा नेत्री एवं जिला परिषद की चेयरपर्सन अनीता मलिक सहित कई लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।
प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि अपने जोश को तीन महीने कम न होने देना, ये परीक्षा की घड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने किसान व मजदूरों को झूठे सपने दिखाए। लोगों को रोजगार, मकान देने व महंगाई कम करने के जुमले दिए, भाजपा सरकार में किसानों व पहलवानों के साथ अन्याय हुआ। वहीं शिक्षा व रोजगार को लेकर कहा कि भाजपा सरकार ने 4800 स्कूल मर्ज कर दिए, 25 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं।
विज्ञापन
उदय भान ने आरोप लगाया कि हरियाणा की भाजपा सरकार में 33 बार पेपर लीक हए, एचपीएससी कार्यालय में नौकरियों की बोलियां लगीं। अब सीएम बदला को प्रॉपर्टी आईडी व फैमिली आईडी में सुधार की बात कहते हैं। जबकि सरकार की गलतियों की वजह से लोग लाइनों में लगे, इस पर सरकार माफी मांगे। वो यहीं नहीं रूके, उन्होंने एक और आरोप लगाया कि हुड्डा के समय के बीपीएल परिवारों के बचे हुए फ्री प्लॉटों पर पहले रोक लगाई और अब कब्जे दे रहे हैं।
उन्होंने भाजपा नेताओं को कहा कि बेशर्मों शर्म करो, हुड्डा के समय बचे प्लॉट दे रहे हो। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव देख कर सरपंचों को रियायत देना धोखा है। भाजपा ही नहीं, इस दौरान उदय भान के निशाने पर अपने भी रहे। उन्होंने मंच पर अव्यवस्था को देख कहा कि टिकटार्थी मंच पर व्यवस्था खराब करते हैं, ये गलत है, इससे बचें। वरना हालात खराब होंगे। संवाद