{"_id":"69306b8daca932ddfd0368bf","slug":"dont-be-negligent-in-making-free-aadhaar-cards-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-143396-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: निशुल्क आधार कार्ड बनाने में न बरतें लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: निशुल्क आधार कार्ड बनाने में न बरतें लापरवाही
Wed, 03 Dec 2025 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 03 Dec 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) दीपक बाबू लाल करवा ने क्रीड अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे नागरिकों के निशुल्क आधार कार्ड बनाने में लापरवाही न बरतें। आमजन के कार्य तुरंत प्रभाव से करें। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड या परिवार पहचान पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि को दुरुस्त करवाने के लिए आने वाले लोगों के बार-बार चक्कर न लगवाएं।
एडीसी बुधवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में क्रीड के अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी प्रमुख योजनाएं आधार कार्ड व परिवार पहचान पत्र के साथ जुड़ी हुई हैं। ऐसे में नागरिकों की इन से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान करें।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक नगर पालिका व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालयों तथा सरल केंद्र भिवानी में आधार कार्ड बनाने का कार्य निशुल्क किया जा रहा है। वे निर्धारित स्थान व समयानुसार निशुल्क आधार कार्ड का बनाने व दुरुस्त करने का कार्य करें।