{"_id":"69ab363486bddd5aa8096fa2","slug":"doctors-in-bhiwani-unite-to-protest-assault-on-doctor-in-gharaunda-demand-action-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147711-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: घरौंडा में डॉक्टर से मारपीट के विरोध में भिवानी में चिकित्सक एकजुट, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: घरौंडा में डॉक्टर से मारपीट के विरोध में भिवानी में चिकित्सक एकजुट, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य को ज्ञापन सौंपते जिला प्रधान डॉ. नवीन घोष।
भिवानी। करनाल जिले के घरौंडा में ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ मारपीट के विरोध में भिवानी में चिकित्सक एकत्रित हुए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएस) के बैनर तले डॉक्टरों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी एसएचओ व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई।
एचसीएमएस के बैनर तले भिवानी में एकत्रित चिकित्सकों ने करनाल के घरौंडा में ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ एसएचओ द्वारा कथित मारपीट के मामले को लेकर विरोध जताया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर शांडिल्य को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. नवीन घोष और डॉ. नंदिनी ने बताया कि होली के दिन घरौंडा में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ वहां के एसएचओ ने दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। आरोप है कि डॉक्टर को जबरन ड्यूटी से उठाकर थाने ले जाया गया जहां उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय मौजूद पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे।
डॉक्टरों के अनुसार जब जिला एसोसिएशन के पदाधिकारी थाने पहुंचे तो सभी संबंधित पुलिसकर्मी वहां से फरार हो चुके थे। इसके बाद एसोसिएशन के प्रतिनिधि एसपी और डीसी से भी मिले और पूरे मामले की जानकारी दी। डॉ. नवीन घोष ने कहा कि अभी तक न तो आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है और न ही उनके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज की गई है जिससे डॉक्टरों में भारी रोष है।