{"_id":"6807d64092c055153708705b","slug":"do-yoga-for-30-minutes-every-day-gajanand-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133058-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिदिन 30 मिनट योग जरूर करें : गजानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिदिन 30 मिनट योग जरूर करें : गजानंद
Tue, 22 Apr 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
व्यायामशाला में योग करते बच्चे।
बवानीखेड़ा। विश्व योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। इससे पूर्व गांव सज्जनपुर की योग व्यायामशाला में 11वें विश्व योग दिवस को ऊर्जा व उत्साह के साथ मनाने की कड़ी में योग प्रशिक्षण व अभ्यास जारी है। जिला भिवानी मास्टर योग ट्रेनर व आयुष योग सहायक गजानंद ने कहा कि प्रतिदिन 30 मिनट योग जरूर करें।
उन्होंने कहा कि योग किसी भी आयु में प्रारंभ कर सकते हैं। लेकिन बचपन में योग आसन करने से बाकी लोगों के लिए भी प्रेरणा बन सकते हैं। जो नियमित योग करता है। वह खुद के शरीर को तो निरोगी बनाता है। वहीं बाकी लोगों को भी जागरूक करता है। अगर भारत देश को रोग मुक्त बनाना है तो हमें योग से जुड़ना जरूरी है।
आयुष विभाग हरियाणा व हरियाणा योग आयोग चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के निर्देशन एवं जिला आयुष विभाग जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में योग अभ्यास लगातार जारी है। मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय सज्जनपुर के बच्चों सहित विद्यालय इंचार्ज अर्चना अरोड़ा ने योग प्रशिक्षण में भाग लिया।
विज्ञापन
आयुष योग सहायक ने जिला योग कॉर्डिनेटर डॉ. संजय वैद के सानिध्य में सभी प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत योग की विभिन्न मुद्रा व आसन करवाएं गए। आयुष योग सहायक ने बताया कि विश्व योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले में से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य की व्यायामशालाओं और आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों में आयुष मंत्री आरती सिंह राव, हरियाणा योग आयोग चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य, रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार वैद के निर्देशन और भिवानी में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रश्मि शर्मा, जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. संजय कुमार वैद, डॉ. हरीश चंद्र, डॉ. निशा खट्टर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहें हैं। इस कैंप के पहले दिन आयुष योग सहायक अशोक कुमार, स्कूल इंचार्ज अर्चना अरोड़ा, मुख्याध्यापक जयप्रकाश, अशोक भारद्वाज पीटीआई, अरुण राणा मौजूद रहे।