फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DLED regular, re-appear and mercy chance exam admit card released

Bhiwani News: डीएलएड नियमित, री-अपीयर व मर्सी चांस परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

Thu, 20 Jul 2023 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 20 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
DLED regular, re-appear and mercy chance exam admit card released
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड नियमित, री-अपीयर व मर्सी चांस परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए हैं। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2020, 2021, 2022 की प्रथम वर्ष नियमित व री-अपीयर एवं प्रवेश वर्ष 2020, 2021 की द्वितीय वर्ष नियमित व री-अपीयर और प्रवेश वर्ष-2016-2018, 2017-2019, 2018-2020 व 2019-2021 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की मर्सी चांस की परीक्षा के पात्र छात्र-अध्यापकों के प्रवेश-पत्र संस्था की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन

सभी संबंधित संस्था, कॉलेज के प्राचार्य व मुखिया छात्र-अध्यापकों के प्रवेश पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से संबंधित संस्था अपना यूजर आईडी पासवर्ड प्रयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि डीएलएड परीक्षाओं का संचालन 27 जुलाई से 23 अगस्त तक करवाया जाएगा। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। प्रदेशभर में 73 परीक्षा केंद्रों पर 32,840 छात्र-अध्यापक परीक्षा देंगे। इन परीक्षाओं में 16,825 छात्राएं एवं 16,015 छात्र शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि छात्र-अध्यापक परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed