फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Divyang is also an integral part of society : JP Dalal

दिव्यांग भी समाज का एक अभिन्न अंग : जेपी दलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Divyang is also an integral part of society : JP Dalal
दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित करते कृषि मंत्री जेपी दलाल। साथ में हैं विधायक घनश्याम सर्राफ ? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि दिव्यांग हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं। दिव्यांगों ने अपनी मेहनत व प्रतिभा के बल पर पैरालंपिक में सामान्य खिलाड़ियों से अधिक मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। दिव्यांग कभी भी अपने आप को कमजोर न समझें। प्रदेश सरकार की उनकी मदद के लिए हर समय तैयार है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को किसी भी प्रकार के सहायक उपकरणों से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। कार्यक्रम में 193 दिव्यांगजनों को 75 लाख 20 हजार रुपये के 430 सहायक उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन

कृषि मंत्री शुक्रवार को बाल भवन वाटिका में जिला रेडक्रॉस एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के तत्वावधान में दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस चेयरमैन एवं उपायुक्त आरएस ढिल्लो भी मौजूद रहे। कृषि मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। वे प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ें। उन्होंने जिला रेडक्रॉस को निर्देश दिए कि वे ऐसा वाट्सएप ग्रुप बनाएं, जिस पर दिव्यांगजन अपनी किसी भी प्रकार की मदद के लिए आवेदन कर सकें।
विज्ञापन

दिव्यांगता नहीं अभिशाप : सर्राफ
भाजपा विधायक घनश्याम दास सर्राफ ने कहा कि दिव्यंगता कोई अभिशाप नहीं है। वे अपने आप को किसी भी प्रकार से हीन न समझें। कार्यक्रम को अरावली पावर कंपनी प्रा.लि. झांड़ली से सीइओ सोमेश उपाध्याय व अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन प्रभात राम, हरियाणा रेडक्रॉस के महासचिव डीआर शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सहायक उपकरण निर्माण कंपनी एल्मीको से ईशविंद ने मोटराइज ट्राइसिकिल के सही ढंग से संचालन व बैटरी आदि के रिचार्ज के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed