फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   District Magistrate suspended the Patwari of Bhima Fartia Circle who embezzled compensation distribution.

Bhiwani News: जिलाधीश ने मुआवजा वितरण में गबन करने वाले भीमा फरटिया सर्कल के पटवारी को किया सस्पेंड

Sat, 10 Aug 2024 06:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 10 Aug 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate suspended the Patwari of Bhima Fartia Circle who embezzled compensation distribution.
भिवानी। जिलाधीश महावीर कौशिक ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसलों का मुआवजा वितरण में धांधली करने में दोषी पाए जाने पर लोहारू तहसील के पटवार सर्कल गांव भीमा फरटिया के पटवारी राजबीर को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन की अवधि में पटवारी राजबीर का मुख्यालय उपमंडल अधिकारी ना. कार्यालय सिवानी रहेगा।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि गांव भीमा फरटिया में प्राकृतिक आपदा का मुआवजा वितरण में गबन किए जाने का मामला कुछ दिनों पहले वित्त मंत्री जेपी दलाल के सामने आया था। गांव फरटिया केहर सहित कई गांवों के किसानों ने वित्त मंत्री जेपी दलाल के समक्ष मामला रखते हुए जानकारी दी थी कि उनके गांव में मुआवजा वितरण में अनियमितता बरती गई हैं। इस मामले को वित्त मंत्री ने गंभीरता से लिया था और जिला प्रशासन को इस मामले की जांच करने व दोषी के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


श्री दलाल ने किसानों को आश्वासन दिया था कि मुआवजा वितरण में अनियमितताएं पाए जाने पर दोषी अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस पर जिला प्रशासन द्वारा मुआवजा वितरण की गहनता से जांच करवाई गई। जांच में पटवार सर्कल गांव भीमा फरटिया के पटवारी राजबीर को मुआवजा वितरण में सरकारी धन का गबन करने का दोषी पाया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर जिलाधीश महावीर कौशिक ने पटवारी राजबीर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। जिलाधीश द्वारा आदेशानुसार निलंबन अवधि के दौरान पटवारी राजबीर का मुख्यालय एसडीएम कार्यालय सिवानी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed