फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   District Level Republic Day Celebration

देश के क्रांतिकारियों के बलिदानों के कारण आज हम खुली हवा में ले रहें सांस : श्रुति चौधरी

Mon, 27 Jan 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 27 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
District Level Republic Day Celebration
भिवानी में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहरातीं मंत्री श्रुति चौधरी।
भिवानी। भीम स्टेडियम में आयोजित 76वें जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में महिला एवं बाल विकास और सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। श्रुति ने स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेनानियों के बलिदान से ही हमें गणतंत्र दिवस मनाने का गौरवशाली अवसर मिला है। शहीदों और क्रांतिकारियों के बलिदानों के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज खेल जगत में हरियाणा का बडा नाम है। हरियाणा प्रदेश के युवा बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की ओर से मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने के साथ-साथ सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वजारोहण से पहले श्रुति ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। विभिन्न स्कली बच्चों ने देशभक्ति से ओत प्रोत अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीसी महावीर कौशिक, पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल, एसडीएम महेश कुमार, नगराधीश विपिन कुमार, डीएसपी जयभगवान, डीएसपी मुख्यालय आर्यन चौधरी, सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य, डीईओ संतोष नागर, कृषि उप निदेशक डॉ. विनोद फोगाट साहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।


झांकियों के माध्यम से दिखाई सरकारी योजनाओं की तस्वीर

गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों की ओर से सरकारी योजनाओं से जुड़ी झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। इन झांकियों में सरकार के विभिन्न विभागों से मिलने वाली योजनाओं के लाभ और उनसे लोगों के जीवन पर असर को दर्शाती झांकियां भी खूब मनमोहक रहीं।


महिला विकास निगम की झांकी प्रथम
झांकियों में महिला एवं बाल विकास विभाग एंड महिला विकास निगम की झांकी प्रथम, जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला प्राथमिक शिक्षा विभाग की दूसरे तथा हरियाणा प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण तीसरे स्थान पर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में टीआईटी स्कूल प्रथम, पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल दूसरे व वैश्य मॉडल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। परेड में हरियाणा पुलिस महिला की टुकड़ी प्रथम, एनसीसी सीनियर डिविजन लड़कियों की टुकड़ी द्वितीय व हरियाणा पुलिस पुरुष की टुकड़ी तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।


शहीदों की बदौलत ही हमें मिली आजादी : देव कुमार

तोशाम। हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने कहा कि शहीदों की बदौलत ही हमें आजादी मिली है। देश में पहला गणतंत्र दिवस 75 वर्ष पहले आज के दिन ही देश में संविधान लागू हुआ था।
देव कुमार शर्मा ने रविवार को सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में उपमंडलस्तरीय 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजन, बुजुर्गों, माताओं, बहनों, नौजवान साथियों, जिला प्रशासन के कर्मचारियों व अधिकारियों सहित उपस्थित अन्य लोगों को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन देशवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने के लिए साहस और प्रेरणा देता है। इस दिन हम उन महापुरुषों को भी याद करते हैं, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलवाने और भारतीय संविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





गणतंत्र दिवस समारोह में ये टीमें रहीं विजेता

मार्च पास्ट में प्रथम संगम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, द्वितीय राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, तृतीय मेगा माइंड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहले स्थान पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दूसरे नंबर पर मेगा मांइड वरिष्ठ माध्यमिक विध्यालय, तीसरे स्थान पर पीएस नवयुग वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम रही। झांकियों में प्रथम पशुपालन एवं डेयरी विभाग, द्वितीय स्वास्थ्य विभाग और तृतीय राजकीय आईटीआई संस्थान की झांकी रही। इस अवसर पर मैना देवी, एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन, तहसीलदार अशोक कुमार, बीडीपीओ विनोद सांगवान उपस्थित रहे।





हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में मनाया गणतंत्र दिवस



भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रशासनिक भवन में गणतंत्र दिवस मनाया गया। बोर्ड उप-सचिव ओपी निंबीवाल की ओर से बोर्ड परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

बोर्ड उप-सचिव ने कहा कि हमारा संविधान 2 साल 11 महीने 18 दिन में बनकर तैयार हुआ। इसे आज के ही दिन लागू किया गया था। बोर्ड उप-सचिव ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी, साथ ही देश के संविधान निर्माण में अपना योगदान देने वालों को नमन किया। कार्यक्रम का समापन सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान के साथ किया गया।


भिवानी में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहरातीं मंत्री श्रुति चौधरी।

भिवानी में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहरातीं मंत्री श्रुति चौधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed