फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   District Education Officer started various training camps by firing

Bhiwani News: जिला शिक्षा अधिकारी ने फायरिंग कर की विभिन्न प्रशिक्षण कैंपों की शुरुआत

Wed, 12 Jun 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 12 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
District Education Officer started various training camps by firing
प्रशिक्षण कैंप में फायरिंग करके कार्यक्रम की शुरूआत करते जिला शिक्षा अधिकारी नरेश महता।
भिवानी। द हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स शाखा चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप स्थानीय भगत सिंह चौक स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहड़ में सात दिवसीय सर्विस कैंप की शुरुआत की। कैंप का आयोजन 18 जून तक किया जाएगा। कैंप का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी नरेश महता ने बतौर मुख्य अतिथि व खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर ने बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचकर की। इसके उपरांत फायरिंग प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत जिला शिक्षा अधिकारी ने फायरिंग कर की।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप के लीडर सागर ने बताया कि वर्धमान ज्वैलर्स के सौजन्य में 12 से 18 जून तक पर्यावरण, नशा मुक्ति, यातायात नियमों की पालना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत थीम के साथ आयोजित किए जा रहे कैंप में जिला भर के 60 रोवर व रेंजर्स भाग ले रहे हैं। इसके अलावा पुलिस उप अधीक्षक हैडक्वार्टर रमेश कुमार के नेतृत्व में युवाओं को यातायात नियमों, साइबर सैल व पुलिस की अन्य गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। इसके तहत यातायात पुलिस एसआई सीताराम, रोड सेफ्टी इंचार्ज विजेंद्र सोनी, सह इंचार्ज प्रमोद शर्मा ने रोवर व रेंजर्स को यातायात नियमों की जानकारी दी। सात दिवसीय सर्विस कैंप प्रतिदिन साढ़े 5 बजे योगासन एवं स्काउट की बीपी-6 से शुरू होगा तथा सांय 5 बजे खत्म होगा। इसके उपरांत रात साढ़े 8 से साढ़े 9 बजे तक फायर कैंप होगा। इसमें रोवर व रेंजर्स को विभिन्न प्रदेशों की संस्कृतियों से रूबरू करवाया जाएगा। ग्रुप लीडर सागर ने बताया कि सात दिवसीय कैंप के दौरान रोवर व रेंजर्स को आपदा के समय लोगों की जान बचाने, फायरिंग, टैंट लगाने, मट्टी की गार में कोहनी के सहारे चलने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियां दोनों भाग ले रहे हैं। कैंप के अंतिम दिन बेस्ट कैंप पैट्रोल, बेस्ट डिस्पिलिन पैट्रोल, बेस्ट इंचार्ज को ट्रॉफी देकर सम्मानित करने के अलावा कैंप में अनुशासन में रहते हुए सभी गतिविधियों में भाग लेने वाले टॉप-10 युवाओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला आयुक्त श्रीभगवान, ग्रुप कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण गौड, आदित्य, देवेश, अनुज, शुभम, चेतन, आशीष, अंकित, सिद्धार्थ, अमन, सोनू मौर्या, जोगेंद्र, दीक्षित कुमार, पुनीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed