{"_id":"15aac2d20d635716d801a06f0139baab","slug":"district-council-saffron-flag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद में भगवा परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद में भगवा परचम
भिवानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। जिला परिषद में बेशक भाजपा पूर्ण बहुमत से दूर रही, लेकिन चुनाव में भगवा का पूरा जलवा दिखा। बृहस्पतिवार को घोषित परिणामों में भाजपा के 13 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। इनेलो के छह उम्मीदवारों के हाथ जीत लगी तो कांग्रेस के चार उम्मीदवार पार्षद बनने में कामयाब रहे। मगर यहां छह उम्मीदवार ऐसे रहे जो किसी पार्टी से संबंधित नहीं है।
--
ये भाजपाई उम्मीदवार बने पार्षद
वार्ड पार्षद
02 सीमा रानी
03 स्वीटी
04 निर्मला
06 मीना शर्मा
09 रमेश ओला
10 सुरेंद्र कांगड़ा
11 मंजू बाला
14 ऊषा बाई
17 किरण कलकल
19 सुमन
20 अजय झोझू
22 सुनीता
ये इनेलो उम्मीदवार बने पार्षद
वार्ड पार्षद
07 मनोज यादव
15 सिलोचना पोटलिया
18 धनपति
26 अनिल गोकलपुरा
27 नरेंद्र राज गागड़वास
ये कांग्रेसी उम्मीदवार बने पार्षद
वार्ड पार्षद
08 रेणुबाला
12 भूपेंद्र भोलू
13 बलवान कालीरमण
24 राजबाला श्योराण
ये निर्दलीय उम्मीदवार बने पार्षद
वार्ड पार्षद
01 सुमन
05 सुमन
16 महेंद्र सोनी
21 सुनील देवी
25 अलका आर्य
28 धर्मेंद्र
नोट: वार्ड 29 से पार्षद बने बलवान बागड़ी सीटू से जुड़े है।
दिग्गज जमीं पर....
राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता शायद ही इस जिला परिषद के चुनाव को याद करना चाहेंगे। कई दिग्गज नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा और कुछ अपने करीबियों को जीता नहीं पाए। इस चुनाव की सबसे चर्चित जीत और सबसे चर्चित हार वार्ड नंबर दो से निकली। इस अनारक्षित वार्ड से एक महिला प्रत्याशी सीमा ने भाजपा के दिग्गज नेता ओमप्रकाश मान को हरा दिया। इस वार्ड से किस्मत आजमा रहे ओमप्रकाश के छोटे भाई ईश्वर मान भी चुनाव हार गए।
जाट बाहुल्य वार्ड नंबर दो से सीमा की जीत के इसलिए भी राजनीतिक मायने ज्यादा हैं कि वे अनारक्षित वार्ड से जीती हैं। इस वार्ड से सीमा इकलौती महिला प्रत्याशी रही। इस वार्ड से मैदान में उतरे भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश मान व उनके छोटे भाई ईश्वर मान के आमने-सामने आने से मुकाबला चर्चित हो गया था। ओमप्रकाश मान चौथे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
इनेलो के जिला अध्यक्ष की पत्नी सीमा लांबा,भाजपा के जिला महामंत्री नंदराम धानिया, इनेलो महिला विंग की प्रदेश महासचिव गुड्डी लांग्यान, जिला परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष राजबीर फरटिया आदि कुछ हार सनसनीखेज रही। वार्ड नंबर नौ से जिला परिषद की चेयरपर्सन रहीं सीमा लांबा केवल 2951 वोट ले सकी। जबकि, भाजपा समर्थक रमेश ओला ने इसी वार्ड से जिलेभर में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वार्ड दस से भाजपा के जिला महामंत्री नंदराम धानिया 1526 वोट लेकर पांचवें स्थान पर रहे। इसी वार्ड से पूर्व मंत्री जगन्नाथ के बेटे जयंत नाथ व हजकां नेता राजकुमार सारसर के पुत्र दीपेश सारसर को हार का सामना करना पड़ा।
वार्ड नंबर 27 से जिला परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष राजबीर फरटिया इनेलो के युवा प्रदेश महासचिव से नरेंद्र राज गागडवास से चुनाव हार गए। नरेंद्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजबीर फरटिया को 275 मतों के अंतर से पराजित किया। वार्ड नंबर आठ से इनेलो टपरीवास प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलवंत औरंगनगर को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
वार्ड छह से शिक्षा मंत्री की रिश्तेदार जीतीं
वार्ड नंबर छह से आसलवास मरहेटा की मीना जीतीं। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, मीना के पति मुकेश के सगे मामा हैं। वार्ड नंबर तीन से भाजपा नेता जगदीश मित्ताथल के भाई की पत्नी स्वीटी ने जीत हासिल की। वार्ड नंबर आठ से पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन फौजी के भांजे की पत्नी रेणूबाला जीती।