फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   District administration swung into action when it was backward in cleanliness ranking

स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़े तो हरकत में आया जिला प्रशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
District administration swung into action when it was backward in cleanliness ranking
भिवानी। स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले की रैंकिंग गिरने के बाद नगर परिषद प्रशासन सफाई व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड पर है। नगर परिषद ने शहर में तीन जगह पर ब्लॉक लगाकर इसका सुंदरीकरण कर दिया है। इसके लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके अलावा शहर में अन्य ऐसी जगहों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां अघोषित डंपिंग प्वाइंट बने हुए हैं। वहां भी इसी तरह ब्लॉक लगाकर सुंदरीकरण किया जाएगा, जिससे शहर को गंदगी से निजात दिलाई जा सके।
विज्ञापन

पिछले साल स्वच्छता सर्वे में जिले की रैंकिंग 166 थी। इस साल जिला 78 पायदान खिसक कर 244वीं रैंक पर पहुंच गया है। इससे जिला प्रशासन और नगर परिषद अधिकारियों की काफी किरकिरी भी हुई है। इसी से सबक लेते हुए अधिकारियों ने शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने का बीड़ा उठाया है। शहर के कमला भवन, बीकानेर मिष्ठान भंडार के बैकसाइड और हलवासिया स्कूल के पास नगर परिषद ने फैंसी टाइलें बिछाकर वहां से गंदगी को हटवा दिया है।
विज्ञापन

चिह्नित की जा रही हैं अन्य जगह
तीन जगह पर टाइल लगाने में लगभग एक लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। अब इस तरह के अन्य प्वाइंट भी चिह्नित किए जा रहे हैं जहां कोई कचरा प्वाइंट नहीं है और लोग वहां कूड़ा डालते हैं। वहां भी इसी तरह टाइल लगा कर वहां का सुंदरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से भी लिया जाएगा सहयोग
शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए लोगों का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वहीं प्रबुद्ध नागरिकों की यह जिम्मेवारी लगाई जाएगी कि वो वहां किसी को गंदगी न फैलाने दें।
वर्जन
शहर में सफाई व्यवस्था को सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग अभियान चलाए जाएंगे। लोगों को भी इसके लिए जागरूक किया जाएगा।
-विकास देशवाल, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed