फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Disabled children set up candle and bandanwar stall

Bhiwani News: दिव्यांग बच्चों ने लगाई कैंडल, बंदनवार की स्टॉल

Wed, 30 Oct 2024 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 30 Oct 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Disabled children set up candle and bandanwar stall
दीपावली पर्व पर दिव्यांग बच्चों को सम्मानित करते विधायक घनश्याम सर्राफ व चरणदास महाराज।
भिवानी। पुराना बस स्टैंड स्थित प्रयास स्पेशल दिव्यांग स्कूल के प्रांगण में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों की ओर से बनाई गई कैंडल, बंदनवार की स्टॉल लगाई गई। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों ने बिजली हम बचाएंगे गाने की प्रस्तुति के माध्यम से ऊर्जा बचत का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ और हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों की ओर से लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन भी किया और उनके की ओर से बनाए गए दीये कैंडल खरीदे। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ एवं बालयोगी चरणदास महाराज ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ दीपावली पर्व की खुशियां साझा करने का उद्देश्य उनके जीवन में खुशी और सकारात्मकता लाना है। इससे उनका मनोबल बढ़ता है, और वे समाज में एक गरिमामय स्थान का अनुभव करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे त्योहार दिव्यांग बच्चों को समाज का हिस्सा होना महसूस कराता है और दिव्यांग बच्चों को समाज और अपने साथियों के साथ गहरा जुड़ाव महसूस होता है। कार्यक्रम के आयोजन में मोनिका, सुनीता, सुशीला, सर्वेश, मधु का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर स्कूल के फाउंडर सदस्य रतन चोखानी व स्कूल प्रशासन की तरफ से रामचंद्र मित्तल, निकेश शाह, प्रवीण सिंघल, संस्कृति जैन, अंकुर जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed