फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Directorate General of Health team took stock of dengue management in the district

Bhiwani News: स्वास्थ्य महानिदेशालय की टीम ने लिया जिले में डेंगू प्रबंधन का जायजा

Sat, 26 Aug 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 26 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Directorate General of Health team took stock of dengue management in the district
नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते डिप्टी सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार। 
भिवानी। स्वास्थ्य महानिदेशालय की राज्यस्तरीय टीम ने शनिवार को भिवानी के नागरिक अस्पताल,आइसोलेशन वार्ड, अस्पताल और सीएचसी धनाना का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान भिवानी में डेंगू मरीजों के प्रबंधन के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन




उप सिविल सर्जन डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि वर्तमान में एसएसएच लैब में 882 बुखार के मरीजों के डेंगू सैंपल चेक किए गए हैं, जिनमें से जिला भिवानी में अभी तक डेंगू के 9 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। भिवानी से बाहर के 22 मरीज डेंगू के पाॅजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की भिवानी शहर में 16 और गांव में 136 कुल 152 टीमें नियमित तौर घर-घर जा रहे हैं, जिसमें आमजन को मलेरिया,डेंगू, चिकनगुनिया सहित मच्छर जनित होने वाली बीमारियों के लक्षण,बचाव के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन




डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 9 को डेंगू मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया, जिसमें 28 बेड मच्छरदानी युक्त स्थापित किए गए हैं। भिवानी के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पांच बेड डेंगू मरीजों के लिए और पांच-पांच बेड उपमंडल या अस्पताल में रखे गए हैं। सभी बीडीओ को मच्छरदानी युक्त करने वाले आदेश जारी किए गए हैं, इसके अतिरिक्त सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक बुखार के मरीज की जांच एवं डेंगू सैंपल लेकर जिला मुख्यालय पर भेजने बारे दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार का डेंगू बुखार का मरीज छूटने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि राज्य मुख्यालय से समय-समय पर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन हेतु रिव्यू होता रहता है। इसी संदर्भ में शनिवार को राज्य स्तर की टीम आई थी। टीम ने भिवानी जिले में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया बुखार के रोगों के लिए भिवानी में किए गए प्रबंधन का जायजा लिया है। इस मौके पर बायोलॉजी नवीन कुमार, एपिडेमियोलॉजी ज्योति कुमारी, स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश प्रसाद ,सुनील कुमार, सज्जन कुमार, कुलदीप सिंह उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed