Haryana: पर्यटन व धार्मिक स्थल तक जाने के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन, इन जिलों के यात्रियों को मिलेगी राहत
उदयपुर सिटी से जम्मू तवी तक फेस्टिवल साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 28 अप्रैल से 30 जून तक होगा। वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा, गरीब रथ तीन साल से बंद थी। ग्रीष्म छुट्टियों में पर्यटन स्थल तक सीधी रेल सेवा का लाभ सैलानी परिवार लेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी और हिसार के सैकड़ों रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इन जिलों के सैकड़ों रेल यात्रियों को पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थल तक सीधी रेल सेवाएं मिलेंगी। पिछले तीन साल से बंद पड़ी उदयपुर सिटी से जम्मू तवी तक स्पेशल फेस्टिवल साप्ताहिक गरीब रथ ट्रेन 28 अप्रैल से 30 जून तक संचालित किए जाने का एलान रेलवे ने किया है।
इस ट्रेन का वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी फायदा मिलेगा। वहीं क्षेत्र के लोग राजस्थान के पर्यटन स्थलों तक भी सीधी रेल सेवा का लाभ ले सकेंगे। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान परिवार छुट्टियां भ्रमण का शेड्यूल भी बना रहे हैं, ऐसे में फेस्टिवल साप्ताहिक ट्रेन का काफी लोगों को फायदा मिलेगा।
उत्तर भारत में इस समय गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे मेंं लोग गर्मी से निजात पाने और धार्मिक स्थल वैष्णो देवी जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए अब वैष्णो देवी तक सीधी रेल सेवा मिलेगी। इन दिनों में वैष्णो देवी जाने वालों की भीड़ भी बढ़ जाती है। वहां जाने के लिए सड़क परिवहन का सफर काफी थका देने वाला रहता है। ऐसे में ट्रेन सस्ता और सुगम यात्रा का जरिया है।
रेलवे द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार 04655 उदयपुर सिटी-जम्मू तवी गरीब रथ ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार 14:20 बजे उदयपुर से रवाना होगी और यह मध्य रात्रि के बाद शनिवार सुबह 2:50 बजे भिवानी पहुंचेगी और दोपहर बाद 15:10 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी।
इसी प्रकार 04656 सप्ताह के प्रत्येक वीरवार को जम्मूतवी से सुबह 5:45 बजे रवाना होकर यह ट्रेन 16:05 बजे भिवानी पहुंचेगी और शुक्रवार सुबह 7:30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। ट्रेन उदयपुर सिटी से अजमेर, जयपुर, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार से होते हुए जम्मू तवी तक आवागमन करेगी।
चार माह पहले ही आरंभ हो चुकी एडवांस टिकट बुकिंग
उदयपुर सिटी से जम्मू तवी ट्रेन के लिए चार माह पहले से ही एडवांस टिकट बुकिंग चल रही है। स्कूली अवकाश भी होंगे। ऐसे में परिवार भ्रमण का शेड्यूल भी लोग पहले ही तय कर रहे हैं। इसी के चलते पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर रेलवे में एडवांस टिकट बुकिंग ज्यादा बढ़ गई है।
कोरोना संक्रमण की वजह से उदयपुर सिटी से जम्मू तवी के बीच साप्ताहिक गरीब रथ ट्रेन तीन साल से बंद पड़ी थी। यह रेल सेवा फिर से आरंभ होने से हजारों लोगों को इसका फायदा मिलेगा। गरीब रथ ट्रेन पर्यटन और धार्मिक स्थल को जोड़ता है। दोनों ही स्थलों पर ग्रीष्म मौसम में हजारों लोग सफर करते हैं। रेलवे के इस फैसले का हम स्वागत करते हैं, ये यात्री हित में लिया गया काफी बेहतरीन कदम है। -महाबीर डालमियां, अध्यक्ष दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ