फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Direct competition between Harendra and Sandeep for the post of Principal

Bhiwani News: प्रधान पद के लिए हरेंद्र और संदीप में सीधी टक्कर

Mon, 10 Feb 2025 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Feb 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Direct competition between Harendra and Sandeep for the post of Principal
जिला न्यायालय परिसर का मुख्य द्वार।
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मैदान में उतरे दावेदारों के बीच कांटे की टक्कर है। अगर बात प्रधान पद की करें तो हरेंद्र और संदीप के बीच सीधा मुकाबला है। खास बात यह भी है कि प्रधान पद के दोनों ही दावेदार पहली दफा बार चुनावी मैदान में कूदे हैं और अधिवक्ताओं के कल्याण और बार की भलाई के कामों का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जिला बार एसोसिएशन चुनावों को लेकर 1705 अधिवक्ता ही प्रधान पद के दावेदारों सहित अन्य पदाधिकारियों के भाग्य का 28 फरवरी को फैसला करेंगे। हालांकि अन्य पदाधिकारियों के बीच भी घमासान मचा है, मगर सबसे अहम प्रधान पद के लिए इस बार चुनावी मैदान में सिर्फ दो ही दावेदार डटे हैं। अब किसके सिर बार का ताज सजेगा, यह तय होने में भी 17 दिन ही शेष बचे हैं।
विज्ञापन


महिला अधिवक्ताओं के लिए वेटिंग हॉल बनाएंगे, छोटे बच्चों की भी होगी देखभाल
मैं पहली दफा जिला बार एसोसिएशन में प्रधान पद का चुनाव लड़ रहा हूं। इससे पहले मैंने किसी भी पद के लिए कोई चुनाव नहीं लड़ा है। 2007 से मैं भिवानी न्यायालय में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस करता आ रहा हूं। मेरी प्राथमिकता महिला अधिवक्ताओं के लिए कॉमन हॉल का निर्माण कराना है, जिसमें छोटे बच्चों की देखभाल के लिए हेल्पर भी रखी जाएगी, कोई महिला अधिवक्ता कोर्ट में केस सुनवाई के लिए जाती है तो इस दौरान उसके छोटे बच्चे की देखभाल होगी। इसके अलावा अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर निर्माण कराना, अधिवक्ता चैंबरों के लिए पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था कराना शामिल है। अधिवक्ताओं को सोलर सिस्टम के जरिये मुफ्त बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एडवोकेट हरेंद्र भालोठिया, जिला बार एसोसिएशन में प्रधान पद के दावेदार।
-----

हालुवास गांव का सरपंच भी रह चुका हूं, अधिवक्ताओं के लिए काम करने की इच्छा
मैं पहली दफा जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद की दावेदारी कर रहा हूं। मैं जिला न्यायालय में 2004 से बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस कर रहा हूं। इससे पहले मैं गांव हालुवास में ग्राम पंचायत चुनाव में सरपंच भी रह चुका हूं। मुझे सार्वजनिक कार्यों का अनुभव है। ऐसे में मैं अधिवक्ता भाइयों के कल्याण और बार की भलाई के लिए काफी कुछ करना चाहता हूं। मेरी प्राथमिकता अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर्स निर्माण कराना, मल्टीपर्पज वाहन पार्किंग सुविधा दिलाना, बार में आय और व्यय का ऑडिट कराना रहेगी। इसके अलावा अधिवक्ताओं की मूलभूत सुविधा के लिए जो भी काम होंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
-एडवोकेट संदीप तंवर, जिला बार एसोसिएशन में प्रधान पद के दावेदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed