फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Diploma from ITI after 12th

Bhiwani News: 12वीं के बाद आईटीआई से डिप्लोमा करके अपना भविष्य बना सकते हैं विद्यार्थी

Mon, 10 Jun 2024 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Jun 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Diploma from ITI after 12th
भिवानी। 12वीं के बाद ऐसे कई डिप्लोमा कोर्स हैं। जिन्हें करके विद्यार्थी आत्मनिर्भर बन सकता है या फिर किसी भी सरकारी या प्राइवेट संस्था में नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं। भिवानी की आईटीआई में विद्यार्थियों के लिए कुल 22 ट्रेड हैं। इसमें से कुछ ट्रेड एक साल की अवधि के लिए है तो कुछ ट्रेड 2 साल के लिए भी हैं।
विज्ञापन

10वीं या 12वीं कक्षा पास कर लेने के बाद जिन विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह कम समय में डिप्लोमा कोर्स करके आसनी से नौकरी पाना चाहते हैं, तो उनके लिए यह अच्छे विकल्प हैं। राजकीय आईटीआई में लड़के और लड़कियों के लिए काफी ट्रेड मौजूद है। इस आईटीआई के विद्यार्थी केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों की कंपनियों में नौकरी करके देश प्रदेश व अपना नाम चमका रहे हैं। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार सुविधाएं सरकार की तरफ से भी प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन




वहीं दसवीं पास कर लेने के बाद विद्यार्थी 2 साल का कोर्स करते हैं, तो उसे सीधे 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र मिल जाएगा। परंतु इसके लिए उसे एक भाषा पेपर देना होगा जो की हिंदी या इंग्लिश में होगा। इसके अलावा 10वीं के बाद अगर विद्यार्थी एक साल का ट्रेड में प्रशिक्षण के बाद एक वर्ष प्रशिक्षु कर लेता है, तो भी उसे सीधे 12वीं का प्रमाण पत्र मिल जाएगा। इस प्रक्रिया में भी उसे हिंदी या अंग्रेजी का कोई एक पेपर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल वाले कोर्स

1) वेल्डर
2) शीट मेटल

3) प्लंबर

4) ट्रैक्टर मैकेनिक

5) वुड वर्क टेक्नीशियन

6) फाउंड्री मैन

7) स्टेनो हिंदी

8) स्टेनो इंग्लिश

9) ड्रेस मेकिंग

10) लिथो ऑफसेट मशीन माइंडर
11) कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक



दो साल वाले कोर्स

1) ड्राफ्टमैन सिविल
2) इलेक्ट्रीशियन

3) इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक

4) फिटर

5) मशीनिस्ट
6) मोटर मैकेनिक व्हीकल

7) पेंटर

8) रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर

9) टर्नर

10) वायरमैन

11) टीपीपीआई
------------



यह है ड्यूल कोर्स



आईटीआई में 4 ड्यूल कोर्स भी मौजूद है। फीटर, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, मोटरमैन और वुड वर्क टेक्निक ट्रेड हैं। जो विद्यार्थियों के लिए काफी फायदेमंद हैं।



-------
25 प्रशिशत सीट लड़कियों के लिए आरक्षित



आईटीआई में दो हिस्सों में ट्रेड दी गई हैं। इसमें से कुछ ट्रेड राज्य से तो कुछ नेशनल मान्यता प्राप्त ट्रेड है। नेशनल काउंसिलिंग फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग में 748 और स्टेट काउंसिलिंग फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग में 104 सीटें हैं। कुल मिलाकर यहां पर 852 सीटें विद्यार्थियों के लिए है। हर ट्रेड में 25 प्रशिशत सीट लड़कियों के लिए आरक्षित रखी गई है। सरकार की तरफ से महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।



------



यह सुविधा भी है उपलब्ध





अगर कोई विद्यार्थी 2 साल किसी भी ट्रेड में कौशल शिक्षा प्राप्त करता है। साथ ही वह विद्यार्थी पॉलीटेक्निकल में भी डिप्लोमा प्राप्त करना चाहता है, तो वह लेटरल एंट्री के तहत पॉलीटेक्निकल दूसरे साल में दाखिल पा सकता है। इससे वह अपना एक साल बचा सकता है। 7 जून से दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू है। विद्यार्थियों के मदद के लिए खास हेल्प डेस्क भी लगवाए गए हैं।

----

फोटो : 12
आजकल कौशल विकास के माध्यम से विद्यार्थी सरकारी नौकरी और प्राइवेट नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। आईटीआई पास विद्यार्थी अग्निवीर योजना में 20 अंक अधिक प्राप्त करता है। अगर कोई विद्यार्थी आईटीआई का कोर्स करता है, तो वह न केवल अपना व अपने देश और प्रदेश और विश्व में अपने प्रतिभा का लोहा मनवा सकता है। आईटीआई में बच्चों को कौशल शिक्षा दी जाती है। जिससे वह देश के विकास में अपने कौशल का इस्तेमाल करके हिस्सेदार बन सकते हैं।
- वेद प्रकाश, कार्यवाहक इंचार्ज, आईटीआई भिवानी।



--------

फोटो :13

लिथो ऑफसेट मशीन माइंडर ट्रेड करने से विद्यार्थी को सीधे नौकरी मिल जाती है। बैंक वोट प्रेस देवास में आईटीआई के करीब 75 बच्चे काम कर रहे हैं। यह कोर्स करके बच्चे अपना स्वरोजगार भी खोल सकते हैं। आईटीआई में रोजगार के अनेकों विकल्प मौजूद होते हैं।

- कृष्ण कुमार, अनुदेशक

-------

फोटो : 14

मोटर मैकेनिक का कोर्स 2 साल का होता है। इसमें नौकरी के लिए विद्यार्थियों को काफी अवसर मिलते हैं। अगर कोई विद्यार्थी नौकरी न करना चाहे तो वह अपना स्वरोजगार खोलकर अच्छी कमाई कर सकता है। इसके लिए वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता होती है। इसमें आईटीआई के बच्चे अपनी कौशल प्रतिभा दिखाकर इनाम जीत सकते हैं।
- ओमवीर दुआन, अनुदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed