{"_id":"671147e51ac4d1a1f1061226","slug":"dilbagh-jangra-becomes-district-head-of-haryana-physical-teachers-sangharsh-samiti-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-124476-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दिलबाग जांगड़ा बने हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के जिला प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दिलबाग जांगड़ा बने हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के जिला प्रधान
Thu, 17 Oct 2024 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 17 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
चौ. सुरेंद्र मैमोरियल पार्क बैठक में मौजूद हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के सदस्य।
भिवानी। चौधरी सुरेंद्र मेमोरियल पार्क में वीरवार को हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से समिति की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें दिलबाग जांगड़ा को प्रधान, मीनू देवी को महिला जिला प्रधान, विनोद सांगा को उपप्रधान, मदनलाल सरोहा को महासचिव, प्रवीण कुमारी को सचिव, सुनील कुमार व अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अलावा सुनील कुमार को भिवानी ब्लॉक, जयभगवान को बवानीखेड़ा ब्लॉक, बिजेंद्र सिंह को कैरू ब्लॉक, जोगेंद्र सिंह को सिवानी ब्लॉक, पवन कुमार को लोहारू ब्लॉक व संतलाल को तोशाम ब्लॉक का प्रधान चुना गया। कार्यकारिणी के पुनर्गठन के बाद हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के सदस्यों ने सरकार से शारीरिक शिक्षकों की विभिन्न मांगों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने की मांग की।
प्रधान दिलबाग जांगड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 10 वर्षो के अनुभव के आधार पर 58 वर्षों की जॉब सिक्योरिटी का विधेयक लाया जा रहा है, उसमें वर्ष 2010 में लगे 1983 पीटीआई को शामिल किया जाए और जॉब सिक्योरिटी दी जाए। इस अवसर पर मुन्नी देवी, प्रवीण, सतीश, राजेश कितलाना, सतीश यादव, सुरेंद्र सिंह घुसकानी मौजूद रहे।