फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Digvijay Chautala said - The government should immediately secure the HTET Exam-2024 answer sheet, CBI investigation should be conducted

Bhiwani News: दिग्विजय चौटाला बोले-एचटेट परीक्षा-2024 की आंसर शीट तुरंत सुरक्षित करे सरकार, सीबीआई जांच हो

Thu, 30 Apr 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 30 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Digvijay Chautala said - The government should immediately secure the HTET Exam-2024 answer sheet, CBI investigation should be conducted
भिवानी। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने एचटेट-2024 परीक्षा परिणाम में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने सरकार से आंसर शीट (ओएमआर शीट) को तुरंत सुरक्षित करने की मांग की है ताकि किसी भी तरह की छेड़छाड़ की आशंका समाप्त हो सके।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड द्वारा आंसर शीट नष्ट करने की आशंका जताई जा रही है ताकि संभावित गड़बड़ी से जुड़े रिकॉर्ड समाप्त हो सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह मामला पहले से ही उच्च न्यायालय में विचाराधीन है ऐसे में दस्तावेज की सुरक्षा बेहद जरूरी है। चौटाला ने दावा किया कि पिछले चार महीनों से जजपा इस मामले की जांच की मांग उठा रही है और सबूतों के साथ ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में चुप्पी साधे हुए है जिससे सवाल उठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एचटेट परिणाम में गंभीर अनियमितताओं की जांच होनी चाहिए क्योंकि यह लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा मामला है। दिग्विजय ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने इस घोटाले पर कोई एक्शन नहीं लिया तो जेजेपी-इनसो बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed