{"_id":"67f16376c99638a42505f78e","slug":"dighal-became-the-winner-by-defeating-rewari-kheda-in-amit-vashisth-cricket-competition-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-132325-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अमित वशिष्ठ क्रिकेट स्पर्धा में रेवाड़ी खेड़ा को हराकर डीघल बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अमित वशिष्ठ क्रिकेट स्पर्धा में रेवाड़ी खेड़ा को हराकर डीघल बना विजेता
Sat, 05 Apr 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 05 Apr 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
भिवानी के गांव रेवाड़ी खेड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में दिग्विजय सिंह चौटाला को सम्मानि
भिवानी। गांव रेवाड़ी खेड़ा में अमित वशिष्ठ फाउंडेशन की तरफ से शनिवार को ठाकुर आजाद सिंह स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में टी-20 क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया। अमित वशिष्ठ क्रिकेट स्पर्धा का पहला मैच रेवाड़ी खेड़ा व डीघल के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेवाड़ी खेड़ा ने 109 रन बनाएं। वहीं स्कोर का पीछा करने उतरी डीघल की टीम ने 8.3 ओवर में मैच जीत लिया। दूसरा मैच हालुवास व खरक के बीच खेला गया। खरक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 160 रन बनाए। हालुवास की टीम स्कोर का पीछा करते हुए 155 पर ऑलआउट हो गई।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जननायक जनता पार्टी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। लेकिन उन्हें तरसाना जरूरी है। यदि उन्हें मौका मिला तो वह ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
दिग्विजय ने कहा कि भिवानी उनके पिता की कर्म भूमि रही है यहां के लोग हमारे घर परिवार के समान है। स्व. अमित वशिष्ठ को याद करते हुए दिग्विजय ने कहा की अमित एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहा। दिग्विजय ने कहा की उन्होंने बचपन में अमित वशिष्ठ के साथ क्रिकेट खेला वह उनकी प्रतिभा से प्रभावित है।
स्पर्धा के दूसरे मैच में महंत भोला नाथ व बालक नाथ ने बतौर अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उनके साथ फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, कृष्ण बजीणा प्रभारी, जितेंद्र रेवाड़ी खेड़ा, बिटटू शर्मा, दीपक परमार, जगदीश धनाना, राजू मेहरा प्रैस सचिव, सोमबीर ढाणीमाहू, संकेत झूल्ली, जरनैल सिंह, रविंद्र पोटलियां, बृजपाल परमार, अजय संडवा, फोर्ड धनाना, शेट्टी धनाना, अशोक सिहाग, मदन यादव मौजूद रहे।