फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Diagnosis of leprosy is easy, its treatment is completely possible: Secretary

कुष्ठ रोग का निदान है आसान, इसका इलाज पूरी तरह संभव : सचिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Diagnosis of leprosy is easy, its treatment is completely possible: Secretary
भिवानी। जिला रेडक्रॉस सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि कुष्ठ रोग का निदान आसान है और इसका इलाज पूरी तरह संभव है। यह संदेश उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से शुक्रवार से शुरू हुए विशेष जागरूकता पखवाड़े के दौरान दिया।
विज्ञापन

सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि यह अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य समाज को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करना और इससे प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव को जड़ से समाप्त करना है। रेडक्रॉस भवन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए लगभग 100 युवाओं को कुष्ठ रोग मुक्त हरियाणा बनाने की शपथ दिलवाई गई। युवाओं ने संकल्प लिया कि वे न केवल कुष्ठ रोग की पहचान और इलाज में मदद करेंगे, बल्कि समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए भी काम करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अक्सर जानकारी के अभाव में लोग इस बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों से दूरी बना लेते हैं जो गलत है। हमारा लक्ष्य विकसित भारत अभियान के तहत हरियाणा को कुष्ठ रोग से पूरी तरह मुक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed