{"_id":"688e51066627a0c3600236bb","slug":"dhananas-students-won-the-block-level-sports-competition-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137674-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता में धनाना की छात्राओं ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता में धनाना की छात्राओं ने मारी बाजी
Sat, 02 Aug 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के साथ स्कूल स्टाफ सदस्य।
भिवानी। स्थानीय भीम स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खंडस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में अंडर-11 और अंडर-14 आयु वर्ग की बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, थ्रो बाल और चैस जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। अंडर-14 आयु वर्ग की टीम स्पर्धा में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनाना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि हलवासिया विद्या विहार भिवानी द्वितीय और राजकीय उच्च विद्यालय अमरावत तृतीय स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी अनिल गौड़ की देखरेख में किया गया। आयोजन समिति के नोडल अधिकारी प्रवक्ता मदन गोपाल ने जिम्मेदारी निभाई जबकि समिति में प्राचार्य रीमा परमार, सीमा सरदाना, पवन शास्त्री, रविंद्र वैद, अनिता नाथ, कोच सत्यवान और सह प्रभारी विनोद पिंकू शामिल रहे। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल गौड़ ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर ही नहीं देतीं बल्कि छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि गांवों और कस्बों की छात्राएं भी अब खेलों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
सह प्रभारी विनोद पिंकू ने परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि अंडर-11 आयु वर्ग की चैस प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम, केरा द्वितीय, अर्पिता तृतीय, अनन्या सोनी चौथे और दिव्या पांचवें स्थान पर रहीं। वहीं अंडर-14 आयु वर्ग में आरिदिया प्रथम, एंजेल द्वितीय, चारवी तृतीय, हर्षिता चौथे और योगिता पांचवें स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के माध्यम से बालिकाओं ने यह साबित किया कि वे न केवल शिक्षा में बल्कि खेलों में भी पीछे नहीं हैं।