फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Devrala ITI gets permission for dual training system

Bhiwani News: देवराला आईटीआई को मिली दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली की अनुमति

Thu, 03 Oct 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 03 Oct 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Devrala ITI gets permission for dual training system
गांव देवराला स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।
कैरू। गांव देवराला स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वायरमैन ट्रेड को दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली लागू करने की अनुमति दी गई है। इसके लिए अग्रवाल ट्रेडर्स दुल्हेड़ी के साथ एमओयू साइन किया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में डीजीटी भारत सरकार की ओर से अनुमति मिलने उपरांत शुक्रवार को विभाग के महानिदेशक ने पत्र जारी करके सत्र 2024-26 के लिए दोहरी प्रणाली लागू की है। इससे आने वाले समय में रोजगार के साथ स्वरोजगार के अवसर को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा इसी सत्र से नई ट्रेड इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक भी शुरू की गई है।
विज्ञापन


दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली (डीएसटी) भारत सरकार की एक फ्लैगशिप स्कीम है। इसके अंतर्गत आईटीआई के प्रशिक्षणार्थी थ्योरी सिलेबस आईटीआई और प्रेक्टिकल प्रशिक्षण औद्योगिक प्रतिष्ठानों में प्राप्त करते हैं। प्रशिक्षणार्थी उद्योगों की जरूरत के अनुसार नवीनतम तकनीक का प्रशिक्षण लेने के उपरांत स्वरोजगार अपना सकते हैं। - शैलेंद्र, प्रभारी, राजकीय आईटीआई देवराला।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएसटी आईटीआई के माध्यम से दी जाने वाली सैद्धांतिक ट्रेनिंग तथा उद्योग के माध्यम से दिए जाने वाले व्यावहारिक प्रशिक्षण का मिलाजुला रूप है। डीएसटी से उद्योग संपर्क बनाने में मदद मिलती है तथा इससे विद्यार्थियों को उद्योगों की नवीनतम प्रौद्योगिकी का व्यावहारिक अनुभव हासिल होता है। - राकेश कुमार, वायरमैन अनुदेशक, देवराला आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed