फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Devotees pulled Lord Jagannath's chariot with 108 feet velvet ropes

Bhiwani News: 108 फुट मखमली रस्सों से श्रद्धालुओं ने खिंचा भगवान जगन्नाथ का रथ

Tue, 20 Jun 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 20 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Devotees pulled Lord Jagannath's chariot with 108 feet velvet ropes
शहर में भगवान जगन्ननाथ की यात्रा निकालते श्रदालु।
भिवानी। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ शहर के लोहड़ बाजार से निकाली गई। यात्रा लोहड़ बाजार, बिचला बाजार, शहर थाना, किरोड़ीमल मंदिर, सराय चौपटा, नया बाजार होते हुए वापस लोहड़ चौपटा में संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 108 फुट मखमली रस्सों के साथ प्रभु जगन्नाथ के रथ को खिंचा।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक राजेश अत्री व अनिल गौड़ ने बताया कि यात्रा में सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप, आम आदमी पार्टी की नेत्री इंदु शर्मा, आरएसएस से प्रदीप शर्मा, भिवानी के एसडीएम दीपक बाबूलाल, ओपी नंदवानी व शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व भक्त घनश्यामदास ने झाड़ू द्वारा रथ यात्रा गुजरने वाले रास्ते को साफ किया। स्काउट के स्वयंसेवकों द्वारा इस दौरान विशेष सेवाएं प्रदान की गईं। विशेष ओड़िया वाद्ययंत्रों द्वारा रथयात्रा की अगुवाई की गई और इस मौके पर ओड़िशा से आए हुए नृतकों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इसको रथयात्रा में शामिल लोगों के अलावा शहरवासियों ने भी खूब सराहा। वहीं यात्रा का शहर भर में जगह जगह स्वागत किया गया और लोगों ने भगवान की पालकी पर फूलाें की वर्षा की।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि भगवान जगन्नाथ कलयुग में सर्व पूज्य देवता हैं। कई वर्षों से छोटी काशी में यह यात्रा आयोजकों द्वारा निकाली जा रही है जोकि हमारे लिए गर्व का विषय है। इस मौके पर एसडीएम दीपक बाबूलाल ने कहा कि यह यात्रा हमारे नगर भिवानी का चार चांद लगाती है। क्योंकि इससे ओड़िया संस्कृति की झलक विशेष तौर पर देखने को मिलती है। कार्यक्रम में डा. संजय अत्री, गोपाल सांवडिय़ा, सुनील बाक्सर, कृष्ण धोहना, भानुप्रकाश, दीवान चंद रहेजा, अमर सिंह, अरविंद मित्तल, नरेश कौशिक, राकेश रोहिल्ला, सुरेश शर्मा, प्रदीप बंसल, मुकेश कुमार, बबीता, ध्रूप, आशुतोष गौड़, शालिनी, प्रवेश गौतम, डा. कांता गौड़, बेबी शर्मा, डाॅ. राजीव प्राचार्य, बसंत आचार्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed