फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Devnagar Colony will be regular till 31st March

Bhiwani News: 31 मार्च तक होगी देवनगर कॉलोनी होगी नियमित

Thu, 21 Nov 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 21 Nov 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Devnagar Colony will be regular till 31st March
देवनगर कॉलोनी में धरने पर बैठे लोगों के साथ विधायक घनश्याम सर्राफ व नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवान
भिवानी। देवनगर कॉलोनी को नियमित कराए जाने की मांग के लिए जेल बाईपास चौक पर तीन दिनों से चल रहे धरना खत्म हो गया। विधायक घनश्याम सर्राफ व नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह धरनास्थल पर पहुंचे और विधायक ने धरने पर बैठे लोगों को 31 मार्च तक कॉलोनी को नियमित कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना खत्म करने की घोषणा की। उसके बाद विधायक सर्राफ को लोगों ने फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं विधायक ने धरने पर बैठे बुजुर्गों को माला पहनाई। इस दौरान विधायक की कॉलोनी से संबंधित घोषणा का लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। इस मौके पर पार्षद सूर्या तंवर, शिव कुमार गोठवाल, शंकुतला,संजय देवसरिया के अलावा अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर बाद विधायक घनश्याम सर्राफ व नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह जेल बाईपास चौक पर चल रहे धरने पर पहुंचे। इस दौरान विधायक सर्राफ ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने बताया कि कॉलोनी को नियमित न करवाए जाने से लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। गलियां की कच्ची पड़ी है। पीने के पानी व सीवरेज लाइन भी नहीं डल पाई है। इसकी वजह से लोगों को अच्छी खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि देवनगर सभी नियम व शर्तें पूरी करता है। उसके बावजूद उनकी कॉलोनी को नियमित नहीं किया गया है। विधायक सर्राफ ने कहा कि वे 31 मार्च से पहले ही देवनगर को नियमित करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed