Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Development: Progress grinds to a halt under GRAP Stage III, construction material shortage ensues as crushers shut down

विकास: ग्रेप तीन में थमा विकास का पहिया, क्रशर बंद होने से निर्माण सामग्री का संकट

Tue, 10 Nov 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Development: Progress grinds to a halt under GRAP Stage III, construction material shortage ensues as crushers shut down
खानक में बंद पड़ा क्रशर
भिवानी/तोशाम। वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण ग्रेप-3 की पाबंदियां लागू की गई हैं। इन पाबंदियों के चलते खानक और खरकड़ी सोहान में खनन कार्य बंद हो गया है। इससे निर्माण सामग्री का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। खानक जोन के करीब 175 क्रशर बंद कर दिए गए हैं। क्रशर और रोड़ी के दाम 200 से 250 रुपये प्रति टन तक बढ़ गए हैं। वहीं ईंटों के भाव भी आठ हजार रुपये प्रति हजार के पार पहुंच गए हैं। इस स्थिति का असर सरकारी विकास परियोजनाओं और आमजन के भवन निर्माण कार्यों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रेप तीन में शर्तें बढ़ने के साथ ही खानक व खरकड़ी सोहान के पहाड़ों में खनन कार्य पूरी तरह रुक गया है। क्रशर इकाइयां बंद होने से भवन निर्माण सामग्री के भाव में वृद्धि हुई है। यदि यह पाबंदी अधिक दिनों तक जारी रही तो भवन निर्माण सामग्री की उपलब्धता पर भी संकट आ जाएगा। इससे लोगों के मकान बनाने और विकास कार्यों पर एक बार फिर से रोक लग जाएगी।
विज्ञापन


रोजगार और सरकारी परियोजनाओं पर असर
खनन कार्य बंद होने से लोगों का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। डंपर मालिकों के सामने सबसे बड़ा संकट खड़ा हो गया है। बंद के दौरान डंपरों की किस्त भरना उनके लिए मुश्किल हो गया है। इससे बाजार में मंदी का दौर आने की आशंका है। क्रशर एसोसिएशन के प्रधान अमर सिंह ने बताया कि क्रशर इकाइयां बंद होने से भाव दो से ढाई सौ रुपये प्रति टन बढ़ गए हैं। भवन सामग्री महंगी होने से आम आदमी को परेशानी होना स्वाभाविक है। ग्रेप तीन के आदेशों ने सरकारी परियोजनाओं पर चल रहे कामों पर रोक लगा दी है। इन कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण सामग्री के बढ़े हुए दाम
दिवाली के बाद हवा में प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया है। ऐसे में सरकारी योजना के निर्माण कार्यों पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी गई है। कई परियोजनाएं पिछले चार सालों से चल रही हैं, जिनकी मियाद दो साल में पूरी होनी थी। पर्यावरण प्रदूषण और अन्य वजहें इन कार्यों पर पाबंदी का कारण बन रही हैं। खनन कार्य बंद होते ही क्रशर का भाव 900 रुपये प्रति टन और रोड़ी का भाव लगभग इतना ही हो गया है।


खनन सामग्री के दर प्रति टन के हिसाब से इस प्रकार हैं:

चक्की क्रशर: 900 , 700
मशीन क्रशर: 850, 650
जीरा रोड़ी: 880 , 680
आधा इंची रोड़ी: 880 , 680
प्रति टन निर्माण सामग्री पर पांच फीसदी जीएसटी भी लागू है।
वर्जन
जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से ग्रेप तीन में क्रशर जोन पर पाबंदी लगाई गई है। इस दौरान कोई भी क्रशर नहीं चलेगा। पहले से तैयार निर्माण सामग्री पर भी लगातार पानी का छिड़ाव व अन्य हिदायतों का पालन करना जरूरी है। अगर इस अवधि में कोई भी क्रशर चलता मिलता है तो उस पर कार्रवाई होगी।
-अजीत सिंह क्षेत्रीय अधिकारी जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed