फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Detailed lecture on road safety awareness

Bhiwani News: छात्रों से किया सड़क सुरक्षा जागरूकता का आह्वान

Fri, 04 Apr 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 04 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Detailed lecture on road safety awareness
चौधरी बंसीलाल कॉलेज में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में मौजूद यातायात पुलिस के अधिकारी और कॉलेज स्टा
लोहारू। चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार चहल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी सीताराम ने युवाओं को वाहन चलाते समय ध्यान रखने वाली सावधानियों और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसआई सीताराम ने बताया कि कोई भी वाहन चलाने से पहले व्यक्ति के लाइसेंस होना जरूरी है। वाहन को निर्धारित गति में चलाने के साथ आवश्यक निर्देशों का पालन करनी चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार चहल ने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे नियमित गति में ही वाहन चलाए और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें। इस दौरान रोड सेफ्टी प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. राजेश, सुमित, जय भगवान, डॉ. पूनम, सीमा, सरिता, पिंकी, सोनिका, डॉ. मीनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगाया मेला

तोशाम। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मेला लगाया गया। जहां प्ले स्कूलों में खेल खेल में बच्चों का बौद्धिक और शारीरिक विकास पर विशेष रूप से जोर दिया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्ले स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों में मेडिनेस मेले लगा कर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न बौद्धिक गतिविधियां करवाई गई। तोशाम ब्लाॅक में महिला एवं बाल विकास परियोजना की तरफ से प्ले स्कूल में सरपंच राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं आलमपुर में सरपंच राजेंद्र श्योराण के कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई।


सुपरवाइजर पंकज ने बताया कि गांव संडवा में बच्चों के अधिक से अधिक सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की ओर से संचालित आंगनबाड़ी प्ले स्कूलों में अभिभावकों को बच्चों के दाखिले करवाने बारे में प्रेरित किया। सर्कल सुपरवाइजर ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पोषण के साथ-साथ खेल-खेल में पढ़ाई भी करवाई जाती है। सर्कल तोशाम में 6 प्ले स्कूल तथा आगनबाड़ी केंद्रों में वर्करों को प्रशिक्षण दिया गया है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर कमला, पर्वती, मंजू, कमलापति, अध्यापिका पुष्पा, समन्वयक विनीत उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed