फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Despite the sunshine, the chill persisted; clouds increased the cold in the evening

Bhiwani News: धूप खिलने के बावजूद बनी रही ठिठुरन, शाम को बादलों ने बढ़ाई ठंड

Mon, 29 Dec 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 29 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Despite the sunshine, the chill persisted; clouds increased the cold in the evening
रविवार को दोपहर बाद मौसम बदलने से   छाए बादल। संवाद
भिवानी। जिले में पिछले चार दिन से मौसम मिला-जुला बना हुआ है। दिन के समय धूप के साथ शीतलहर का असर महसूस हुआ लेकिन रविवार को दोपहर बाद शाम चार बजे के करीब हल्के बादल छाने से ठिठुरन भरी ठंड और बढ़ गई।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि एवं मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने किसानों को फसलों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करने की सलाह दी। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। अवकाश के चलते दोपहर में निकली धूप से पार्कों में रौनक लौट आई और बच्चों ने झूलों का आनंद लिया।
विज्ञापन

---------

गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से पहुंची
रविवार को भिवानी जंक्शन पर लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित रहीं। यात्रियों को ठिठुरन भरी ठंड में घंटों इंतजार करना पड़ा। गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से भिवानी पहुंची। कालिंदी एक्सप्रेस लगभग छह घंटे की देरी से और किसान एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed