फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Deputy Commissioner Mahavir Kaushik heard the complaints in the resolution camp

Bhiwani News: उपायुक्त महावीर कौशिक ने समाधान शिविर में सुनीं शिकायतें

Wed, 05 Mar 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 05 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner Mahavir Kaushik heard the complaints in the resolution camp
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने समाधान शिविर की लंबित शिकायतों का निपटान जल्द से जल्द करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया चल रही है, उस बारे में शिकायतकर्ता को लिखित रूप से सूचित किया जाए ताकि उसे संतुष्टि मिल सके। मंगलवार को नगराधीश अनिल कुमार ने समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों को सुना और उनके समाधान के बारे में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि आम जन की समस्या का तुरंत समाधान करके ही समाधान शिविर के उद्देश्य को पूरा किया जा सकता है। समाधान शिविर में डीडीपीओ आशीष मान व यातायात प्रबंधक भरत परमार मौजूद थे।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन ने सुनीं लोगों की शिकायतें

भिवानी। हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंद्र ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उपस्थित लोगों की शिकायतें सुनीं और मौके पर समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर नव निर्वाचित बार एसोसिएशन अधिवक्ता संदीप तंवर के नेतृत्व में वाइस चेयरमैन विजेन्द्र बड़गुजर का स्वागत किया।
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन विजेंद्र ने भी मिठाई खिलाकर अधिवक्ता संदीप तंवर को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान अधिवक्ता संदीप तंवर ने भी कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों और न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी, प्रो. अश्वनी सभ्रवाल, डॉ. सुरेश धानिया, अधिवक्ता संजय सोनी, अधिवक्ता राजेश आर्य, अधिवक्ता सुरेंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed