फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Deputy Chief Minister Dushyant Chautala hit back at Dada's remarks

Bhiwani News: उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दादा की टिप्पणी पर किया पलटवार

Fri, 19 May 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 19 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dushyant Chautala hit back at Dada's remarks
पत्रकारों से बातचीत करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। 
भिवानी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने दादा पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं 40 -50 साल और राजनीति करूंगा और मुझे एनडीए छोड़ दो फीसदी वोट वाले दल के साथ जाने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला वीरवार को भिवानी शहर में जनसंवाद के लिए पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने दादा पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला द्वारा की गई टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इनेलो के निकालने के बाद जेजेपी ने कई चुनाव जीते। विधानसभा चुनाव में 18 फीसदी वोट पाकर 10 विधायक बनाए। ऐसे में एनडीए के साथ रहते हुए उन्हें दो फीसदी वोट वाले दल (इनेलो) के साथ जाने की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि अभी तो मैं 40-50 साल और राजनीतिक करूंगा। बता दें कि ओपी चौटाला ने हाल ही में कहा था कि भाजपा के साथ जाने पर दुष्यंत की लोकप्रियता खतम हो गई है। अब वो उन्हें इनेलो में कभी नहीं लेंगे।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा व जजपा गठबंधन में कोई गतिरोध नहीं। दोनों मिलकर प्रदेश का विकास कर रहे हैं और राजस्व बढ़ा रहे हैं। हरियाणा देश में सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन वाला राज्य बना है और जीएसटी कलेक्शन देश के 16 फीसदी की बजाय हरियाणा में 22 फीसदी है। कर्नाटक चुनावों से उत्साहित कांग्रेस को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कर्नाटक चुनावों का हरियाणा की राजनीति पर कोई असर नहीं होगा। साथ ही कहा कि हरियाणा से पहले हमारे लिए राजस्थान के चुनाव अहम हैं। जेजेपी राजस्थान में चुनावों से पहले संगठन खड़ा करेगी और वहां चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही दिल्ली धरने पर बैठी पहलवान बेटियों को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बेटियों को सभी का समर्थन है। वो चाहते हैं कि दिल्ली पुलिस अब तथ्य जुटा कर दोषी को सख्त सजा दे। वहीं भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया के निधन को दुष्यंत चौटाला ने अपनी पारिवारिक क्षति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed