फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Department changed the route of roadways bus going to Tosham

Bhiwani News: विभाग ने तोशाम जाने वाली रोडवेज बस का बदला रूट

Sat, 09 Nov 2024 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 09 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Department changed the route of roadways bus going to Tosham
भिवानी। परिवहन विभाग ने भिवानी से तोशाम जाने वाली रोडवेज बस का रूट बदला दिया है। अब भिवानी से सीधे तोशाम जाने वाली बस वाया गांव दांग से होते हुए तोशाम जाएगी।
विज्ञापन

वापस में शाम को यह बस तोशाम से चल गांव दांग होते हुए भिवानी जाएगी। सुबह शाम बस सुविधा मिलने के बाद गांव के दैनिक यात्रियों ने राहत की सांस ली है। साथ ही महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी गांव से बस चलने के बाद सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल, भिवानी से तोशाम मार्ग पर स्थित गांव दांग मुख्य मार्ग से पांच किलोमीटर अंदर की तरफ है। ग्रामीणों को भिवानी व तोशाम आने जाने के लिए गांव बिरण के बस स्टैंड से सवार होना पड़ता था। इसके कारण ग्रामीणों को पांच किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ग्रामीणों की मांग पर रोडवेज विभाग की ओर से भिवानी से तोशाम जाने वाली बस का रूट गांव दांग से संचालित किया गया है। यह बस सुबह 8 बजे गांव में पहुंचेगी। वहीं वापस में शाम तीन बजे बस गांव में पहुचेंगी। स्पेशल बस चलने से ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यार्थियों व दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

ग्रामीणों को मांग पर परिवहन विभाग की ओर से गांव में तोशाम जाने वाली दो बसों को वाया दांग से जाने के निर्देश दिए हैं। बसें चलने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेंगी।
- राजेंद्र, सरपंच, गांव दांग खुर्द।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article