फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Department busy filling potholes; commuters to get relief

Bhiwani News: सड़कों के गड्ढे भरने में जुटा विभाग, राहगीरों को मिलेगी राहत

Wed, 05 Aug 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 05 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Department busy filling potholes; commuters to get relief
शहर के हांसी गेट पर सड़क के  बीच बने गड्ढों में डाले रोडे  । - फोटो : 1
भिवानी। बारिश से सड़कों पर बने खतरनाक गड्ढों को भरने के लिए पीडब्ल्यूडी और संबंधित हाईवे अथॉरिटी ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों को हो रही परेशानी और हादसों के खतरे को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने इन्हें भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बारिश के दौरान बने गड्ढों की वजह से सड़क हादसों में मौत होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के सख्त आदेश दिए थे। इसके बावजूद शहर की कई सड़कों पर गहरे गड्ढे बने हुए थे जिससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से अमर उजाला के तीन अगस्त के अंक में ''''डीसी के आदेश भी बेअसर, शहर की सड़कों पर खतरनाक गड्ढे बरकरार'''' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए। बारिश के दौरान शहर में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने और वाहनों की आवाजाही से सड़कों पर गड्ढे बन रहे हैं। ये गड्ढे विशेषकर दुपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं और कई बार संतुलन बिगड़ने से हादसों की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता लोकेश ने बताया कि बारिश के कारण जिन स्थानों पर गड्ढे बने हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग लगातार मरम्मत कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed