फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dense fog prevailed on the second day as well, with visibility down to three metres at night and five metres in the morning.

Bhiwani News: दूसरे दिन भी छाया घना कोहरा, रात में तीन मीटर और सुबह पांच मीटर रही दृश्यता

Wed, 31 Dec 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 31 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Dense fog prevailed on the second day as well, with visibility down to three metres at night and five metres in the morning.
भिवानी हांसी फोरलेन  मार्ग पर मंगलवार  सुबह छाई धुंध से गुजरते वाहन ।
भिवानी। जिले में दिसंबर के अंतिम दिनों में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। घने कोहरे के कारण सोमवार रात के समय दृश्यता तीन मीटर से कम और मंगलवार सुबह पांच मीटर तक सिमट गई। कम दृश्यता के चलते सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ नजर आया। गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस छह घंटे देरी से स्टेशन पहुंची जबकि कालिंदी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से आई। किसान एक्सप्रेस भी दो घंटे 45 मिनट देरी से भिवानी जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन

सोमवार रात से ही धुंध का असर दिखना शुरू हो गया था जो मंगलवार सुबह दोपहर करीब 11 बजे तक बना रहा। भिवानी से हांसी राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी पर कम दृश्यता के कारण वाहन रेंगते हुए चलते नजर आए। इसका असर दैनिक आवागमन पर भी पड़ा और शहर के महाविद्यालयों व ड्यूटी पर जाने वाली सवारियां समय पर नहीं पहुंच सकीं। ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसें भी एक घंटे तक देरी से चलीं। वहीं रेलवे यातायात प्रभावित रहा और शहर के जंक्शन पर कई ट्रेनें पांच से छह घंटे देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 31 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 दिसंबर की रात से एक जनवरी के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट, रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी और नमी बढ़ने से अधिकतर क्षेत्रों में सुबह धुंध रहने की संभावना है। हालांकि 2 से 5 जनवरी के दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।



धुंध में ब्लैक स्पॉट से भी बढ़ा हादसों का अंदेशा
धुंध के मौसम में ब्लैक स्पॉट पर हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। भिवानी-दादरी-महेंद्रगढ़-नारनौल मार्ग पर गांव हालुवास के समीप अचानक आने वाले मोड़ों पर धुंध के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। यहां सड़क पर संकरे मोड़ हैं जो कोहरे में वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते। इन मोड़ों पर न तो संकेतक लगे हैं और न ही रिफ्लेक्टर जिससे खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में तेज गति से आने वाला कोई भी वाहन टकरा सकता है। खासकर दुपहिया वाहन चालकों को यहां सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed