फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dengue outbreak increasing, figure reached 26

डेंगू का एक मरीज मिला, आंकड़ा हुआ 26

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak increasing, figure reached 26
जिले में डेंगू मच्छर लगातार अपने पांव पसार रहा है। सोमवार को डेंगू का एक नया मामला सामने आया है, जिसके बाद जिले में डेंगू पॉजिटिव का आंकड़ा 26 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी एंटी लारवा अभियान को अधिक सक्रिय कर दिया है। हालांकि सोमवार को जो मरीज मिला है वह राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है। फिलहाल वह भिवानी रहता है।
विज्ञापन

सोमवार को एंटी लारवा अभियान के तहत 141 टीम जुटी हुई हैं। विभाग की टीमों ने सोमवार को शहरी क्षेत्र में 49 और ग्रामीण क्षेत्र में 290 ब्लड स्लाइड बनाई। वहीं डेंगू की जांच के लिए 40 सैंपल लेकर लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार सुबह तक आएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया की जांच के लिए अब तक 4097 स्लाइड बनाई है। गनीमत रही कि अब तक मलेरिया का कोई केस नहीं मिला है। डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर अब तक 2302 को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

वर्जन:
डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्यकर्मी डोर टू डोर अभियान चला रहे हैं। जिले में डेंगू के अब तक 26 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से एक केस अस्पताल में दाखिल है। नागरिकों से अपील है कि अपने घर व आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राकेश खटक, उप सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed