फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dengue, deseases, maleria, suspected case, health. hospital

डेंगू ने दी दस्तक!

Mon, 22 Aug 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 22 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
dengue, deseases, maleria, suspected case, health. hospital
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
पिछले वर्ष कहर बरपाने वाले डेंगू मच्छर ने इस बार फिर दस्तक दे दी है। एक प्राइवेट अस्पताल में 10 साल के बच्चे को डेंगू बताया जा रहा है। बच्चे की हालत अब ठीक है। सामान्य अस्पताल में भी लगातार संदिग्ध डेंगू मरीज पहुंच रहे है। डेंगू के डंक से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अभी तक कोई डेंगू पॉजीटिव मरीज सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


गत वर्ष डेंगू ने इस कदर कहर बरपाया कि जिलेभर में 601 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। डेंगू की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग चिंतित है और सभी को अलर्ट किया गया है। डेंगू मरीजों के लिए बनाई लैब में टेस्ट संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई वहीं डेंगू मरीजों के लिए बनाए वार्ड नौ की सफाई करवाई गई है। दवा की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


पटेल नगर स्थित एक निजी अस्पताल में डेंगू संदिग्ध एक 10 वर्षीय हालुवास गेट वासी बच्चे को भर्ती कराया गया। बच्चे की प्लेटलेट्स भी गिरकर  एक लाख 45 हजार तक पहुंच गई। प्राइवेट अस्पताल में बच्चे का इलाज चला और अब बच्चे की प्लेटलेटस बढ़ गई है और उसकी स्थिति में भी काफी सुधार है। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में फिलहाल तक कोई डेंगू पॉजिटिव मरीज नहीं आया है। वैसे पिछले कुछ दिनों से औसतन हर रोज एक-दो संदिग्ध डेंगू मरीज सामने आ रहे है। चिंतित स्वास्थ्य विभाग संदिग्ध मरीजों के डेंगू टेस्ट कर रहा है। मगर अभी तक किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल का प्रकोप
मच्छरों का कहर बना हुआ है। शहर में मलेरियान, वायरल मरीजों की भरमार है। औसतन हर रोज 20 से 25 वायरल बुखार के मरीज अस्पताल पहुंच रहे है। कुछ तो ऐसे है जिन्हें 15 से 20 दिन बाद भी बुखार नहीं उतर रहा। इसी तरह मलेरिया का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के घर-घर जाकर लोगों को मच्छरों का लारवा खत्म करने के लिए जागरूक कर रही है। लारवा मिलने पर चालान भी किया जा रहा है। मगर सामान्य अस्पताल परिसर में ही मच्छर पनप रहे हैं। सामान्य अस्पताल के नीकू वार्ड के पास काफी दिनों से पानी भरा है। जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। इसके अलावा कृष्णा कॉलोनी के एक अस्पताल के पास जमा पानी में भी भारी मात्रा में मच्छर साफ देखे जा सकते हैं। सेक्टरों, मंडी टाउनशिप, विकास नगर समेत शहर की अनेक कॉलोनियों में भी जगह-जगह पानी भरा है, जहां मच्छर पनप रहे है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed