फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dengue

डेंगू के 29 मरीज मिलने से हड़कंप

Thu, 10 Oct 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
dengue
dengue - फोटो : Bhiwani
डेंगू का कहर एक बार फिर लोगों पर टूट पड़ा है। अब तक भिवानी में 29 मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आ चुकी है। मगर राहत भरी खबर ये है कि इनमें भिवानी के दो ही पॉजिटिव केस है। बाकी सभी दूसरे जिलों और राज्यों से आए है। जिन्होंने यहां इलाज शुरू किया है। भिवानी में सामने आई एक महिला मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया जहां उसकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। अधिकारियों की आवासी कॉलोनी रेवेन्यू कॉलोनी, लघु सचिवालय और डीसी कॉलोनी में भी मच्छर का लारवा सामने आया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने यहां फॉगिंग करवाई है।
विज्ञापन

पिछले करीब 15 दिनों से डेंगू के मच्छर ने एक बार फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। अब तक भिवानी में 29 मरीज पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। इनमें अभी तक दो ही मरीजों की जानकारी में यह सामने आया है कि उन्हें भिवानी में ही एडिज मच्छर ने काटा। मच्छर ज्यादा घातक न बन सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में मास सर्वे करवाया। खासकर जहां से मरीज सामने आए वहां। फॉगिंग की जिम्मेदारी नगर परिषद की है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर फॉगिंग करवा रहा है जबकि नप अधिकारी, कर्मचारी सुस्त हैं और कहीं फॉगिंग नहीं हो रही।
विज्ञापन

अधिकारी भी सुरक्षित नहीं
अधिकारियों की रेवेन्यू कॉलोनी, सेशन कॉलोनी में भी मच्छर का लारवा मिला है। इसके अलावा लघु सचिवालय में भी मच्छर का लारवा मिला है। यानी अधिकारी भ्ी सरक्षित नहीं। स्वास्थ्य विभाग ने अब यहां फॉगिंग करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी, गुरुग्राम के चार-चार पॉजिटिव मरीज : भिवानी में सामने आए दूसरे जिलों और राज्यों के मरीजों में चार-चार पॉजिटिव मरीज दादरी और गुरुग्राम से सामने आए है। इनके अलावा दो सिरसा से हैं। हिसार, जींद, फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक, यमुनानगर के भी मरीज भिवानी में सामने आए हैं। जिलों के अलावा दूसरे राज्यों के भी मरीज आए हैं। इनमें जयपुर से दो, अहमदाबाद से दो, बिहार से एक, उत्तर प्रदेश से एक मरीज शामिल है।

डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार होना
- सिर के अगले भाग, आंखों के पिछले भाग, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना
- खसरा जैसे दाने छाती व हाथ के ऊपरी भाग तक निकल आना
- भूख कम लगना और बार-बार उल्टी करने का मन करना
ये रखे सावधानी
- डेंगू बुखार में स्वयं दवा खाने से बचें
- डेंगू व मलेरिया नाशक दवा के छिड़काव के बाद दो महीने तक सफेदी न करें
- तेज बुखार, उल्टी, सिरदर्द, बेहोशी होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाएं
- कूलर व घर के आसपास पानी जमा न होने दें
- जमा पानी में कैरोसिन तेल या काला तेल डालें
डेंगू के भिवानी में दो मरीज सामने आए हैं और दोनों की हालत ठीक है। नौ साल के बच्चे और 35 साल की महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। बाकी 27 पॉजिटिल मरीज विभिन्न दूसरे जिलों और राज्यों के हैं, जो वहां चपेट में आए और अब यहां आकर इलाज करा रहे है। इस बारे में संबंधित जिलों के स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। शहर की कई कॉलोनियों और गांव में फिवर मास सर्वे व एंटी लारवा एक्टिविटी करवाई गई है। सेशन कॉलोनी, रेवेन्यू कॉलोनी, लघु सचिवालय आदि स्थानों पर मच्छर का लारवा खत्म करने के लिए फॉगिंग भी करवाई गई है।
- डॉ. संध्या गुप्ता, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed