फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Demonstration held at Deputy Commissioner's office for drinking water

Bhiwani News: पेयजल के लिए उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 16 Jul 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Jul 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Demonstration held at Deputy Commissioner's office for drinking water
मांगों को लेकर नारेबाजी करते जाटू खाप व अखिल भारतीय किसान सभा के पदा​धिकारी।
भिवानी। जाटू खाप व अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने उपायुक्त मनदीप कौर को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि गांव घुसकानी, मिताथल, मण्ढ़ाना, धनाना, तिगड़ाना व प्रेमनगर में पीने के पानी का गंभीर संकट चल रहा है। सिंचाई के अभाव में किसानों की फसल सूख रही है। जाटू खाप के प्रधान कप्तान भीम सिंह मिताथल व किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से नहरों में पानी नहीं आ रहा है। बारिश के अभाव में खेती चौपट हो गई है। यदि 15 दिन तक नहरों में पानी नहीं आया तो किसान धान समेत खरीफ की फसल उगाने में असमर्थ रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने सिंचाई अधिकारियों व जिला प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि उनके समस्या के समाधान के लिए आवश्यक जरूरी कदम उठाए जाए। प्रदर्शन में किसान सभा के जिला उप प्रधान ओम प्रकाश, ब्लाॅक सचिव प्रताप सिंह सिंहमार, महाबीर फौजी, जाटू खाप के सचिव मास्टर राजसिंह जताई, चतर सिंह धनाना, बलराज फौजी, अजमेर मिताथल, नरेंद्र मिताथल, सतपाल घुसकानी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed