फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Demanding the arrest of the Bolero driver, the villagers blocked the NH 709 E by keeping the dead body

भिवानी: बोलेरो चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच 709 ई पर शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 18 Feb 2023 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 18 Feb 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Demanding the arrest of the Bolero driver, the villagers blocked the NH 709 E by keeping the dead body
गिगनाऊ में दादरी मोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 709ई जाम के दौरान सड़क पर बैठे ग्रामीण।
लोहारू। गिगनाऊ के पास शुक्रवार देर शाम एक बोलेरो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पूर्व सरपंच सुरेंद्र श्योराण फौजी की मौत के मामले में शनिवार को गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वहीं आरोपी बोलेरो कैंपर चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर दादरी मोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 709ई जाम कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक हाईवे का जाम रखा। मामले की सूचना मिलते ही लोहारू थाना पुलिस के एएसआई विजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी बोलेरो चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। जिस पर ग्रामीण मृतक पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह के शव का अंतिम संस्कार करने पर मान गए।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम को गिगनाऊ गांव के पास एक बोलेरो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार झांझड़ा निवासी पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह को दर्दनाक मौत हो गई थी। सड़क दुर्घटना का यह मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया था। जिसमें आरोपी बोलेरो गाड़ी साफ दिखाई दे रही है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। जाम के दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों को कतारें लग गई। मौके पर पहुंचे एएसआई विजेंद्र सिंह ने आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर उनका गुस्सा शांत करवाया और जाम खुलवा दिया। गुस्साए पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, रामनिवास डूडी, रामकुमार, महेंद्र सिंह, होशियार सिंह, कमल सिंह, बबलू डूडी सहित सैकड़ों लोगों ने कहा कि यदि आरोपी की समय रहते गिरफ्तारी नहीं हुई तो ग्रामीण इसके लिए फिर से सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed