{"_id":"69c81d2a781838cfc6079009","slug":"demanded-extortion-from-gas-agency-operator-threatened-by-throwing-slip-at-home-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148813-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गैस एजेंसी संचालक से मांगी रंगदारी, घर पर पर्ची फेंक दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गैस एजेंसी संचालक से मांगी रंगदारी, घर पर पर्ची फेंक दी धमकी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। कस्बे में एक गैस एजेंसी संचालक से शनिवार सुबह रंगदारी मांगने का मामला सामने आया। अज्ञात व्यक्ति ने घर पर पत्थर से बंधी पर्ची फेंककर ‘पांच पेटी’ की मांग की और रकम न देने पर गैस एजेंसी बंद कराने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बाला देवी पत्नी अशोक बंसल ने बताया कि अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 76 के ऊपर उनका आवास है। वह घर के सामने सफाई कर रही थीं तभी अचानक कुछ गिरने की आवाज आई। मौके पर जाकर देखा तो एक पर्ची पड़ी मिली। पर्ची उठाकर पढ़ने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति अशोक बंसल को दी जो उस समय गैस एजेंसी पर मौजूद थे।
सूचना मिलते ही अशोक बंसल अपने आवास पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। फुटेज में एक व्यक्ति कंबल ओढ़े हुए आता-जाता दिखाई दे रहा है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि बाला देवी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।