फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Demand to run Hisar Express and Kisan Express from Bhiwani Junction

Bhiwani News: भिवानी जंक्शन से चलाई जाए हिसार एक्सप्रेस और किसान एक्सप्रेस

Mon, 17 Feb 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 17 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Demand to run Hisar Express and Kisan Express from Bhiwani Junction
भिवानी। शहर में हिसार एक्सप्रेस और किसान एक्सप्रेस को जब से भिवानी सिटी से संचालित किया गया तब से भिवानी और आसपास के गांव के लोगों में रोष है। दैनिक यात्री संघ के सदस्य सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह और राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी के पास भी जा चुके हैं। इन ट्रेनों को भिवानी जंक्शन से संचालित करने के लिए वह लगातार एक महीने से कवायद में जुटे हैं लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्री संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि भिवानी जंक्शन से 90 से 95 प्रतिशत लोग बिना किसी डर के यात्रा करते हैं, लेकिन भिवानी सिटी से संचालित होने पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कई हेलमेट भी चोरी हुए हैं। वहां से रात नौ बजे के बाद कोई ऑटो नहीं मिलता है।
विज्ञापन

यह भिवानी शहर से पांच किलोमीटर दूर है। रविवार को दैनिक रेल यात्री संघ सदस्यों ने सांसद धर्मवीर सिंह से बातचीत की। इसमें सांसद ने एक सप्ताह का समय मांगा। उन्होंने बताया कि हिसार एक्सप्रेस पहले सुबह 6:55 बजे भिवानी जंक्शन से चलती थी, लेकिन उसका टाइम बदलकर अब भिवानी सिटी सुबह छह बजे कर दिया गया। इसकी वजह से काफी यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ किसान एक्सप्रेस सुबह 9:20 बजे भिवानी जंक्शन से चलती थी, लेकिन उसका समय बदलकर भी भिवानी सिटी से सुबह नौ बजे कर दिया गया। इसकी वजह से यात्री परेशानी झेल रहे हैं। दैनिक रेल यात्री संघ सदस्यों ने भिवानी सिटी स्टेशन मास्टर को ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर दैनिक यात्री संघ में पंकज दूहन ढाणी मांहू, संदीप शास्त्री, सोनू मंढाणा, अजय मान, संतोष कुमार अग्रवाल, विकास सैनी, पंडित तुलसीराम बापोड़ा, नवीन बजिना, दीपक कोहाड़, कृष्ण लोहानी, अमृत गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed