फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Demand for reservation in jobs of CBLU, Performance

सीबीएलयू की नौकरियों में आरक्षण की मांग, प्रदर्शन

Tue, 02 Mar 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Demand for reservation in jobs of CBLU, Performance
गांव प्रेमनगर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण व सीबीएलयू की नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर सोमवार को धरना कमेटी ने धरने पर प्रशासन व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद दोपहर को सीबीएलयू में चल रहे काम को सांकेतिक रूप से रुकवा दिया। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा, वहीं एसडीएम महेश कुमार, तहसीलदार, डीएसपी सहित सदर थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाया कि उनकी मांग सरकार तक पहुंचाई जाएगी और डीसी के साथ भी बैठक कराई जाएगी। मगर दोपहर तक धरना कमेटी ने निर्णय लिया और फिर यूनिवर्सिटी में चल रहे कार्य को चेतावनी स्वरूप आंशिक रूप से रुकवा दिया, जिसके बाद डीसी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें आश्वासन दिया। गांव प्रेमनगर में चल रहे धरने की अध्यक्षता जाटू खाप 84 के प्रधान सूबेदार राजमल ने की। धरने पर आसपास के गांवों से भी पुरुष और महिलाएं पहुंचीं। इसके बाद 51 सदस्यों की कमेटी का गठन किया। कमेटी ने विचार विमर्श के बाद सांकेतिक तौर पर सीबीएलयू के मुख्य द्वार पर धरना दिया और कार्य रोक दिया। कमेटी ने सामूहिक रूप से फैसला लिया कि प्रेमनगर द्वारा लीज पर दी गई जमीन पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा किया जाए।
विज्ञापन

नौकरियों में कुल 20 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की मांग
सीबीएलयू मेें ग्रामीणों के लिए नौकरियों में 10 प्रतिशत, हल्का वासियों को 10 प्रतिशत और कुल मिलाकर 20 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की जाए। धरने पर उपायुक्त जयवीर सिंह आर्य भी पहुंचे। कमेटी ने उपयुक्त को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। कमेटी ने सरकार व जिला प्रशासन को सात मार्च तक का अल्टीमेटम दिया कि यदि मेडिकल कॉलेज का निर्माण गांव प्रेमनगर द्वारा लीज पर दी गई जमीन पर आरंभ नहीं किया गया तो वे आठ मार्च से सीबीएलयू का काम हमेशा के लिए बंद करा देंगे। इस अवसर पर धर्मबीर सिवाड़ा, बलजीत बड़सी, आप नेता सविता नंदा, जगदीशचंद्र सिवाड़ा, सचिन जताई, सत्येंद्र ढांडा, अनिल परमार तिगड़ाना, पूर्व सरपंच जयवीर सिंह मित्ताथल, विरेंद्र किरोड़ी मित्ताथल, डॉ. अनिल मंढाणा, मा. सतबीर मंढाणा, सत्यपाल सिंह पूर्व सरपंच घुसकानी, वेदप्रकाश धनाना, रणबीर पूर्व सरपंच धनाना, धर्मबीर नंबरदार कुंगड़, राजेश कुंगड़, बलजीत बड़सी, पृथी सिकंद्रपुर, एडवोकेट राजेश सिंधू बवानीखेड़ा, पार्षद मीना बवानीखेड़ा, सचिव जगदीश सिवाड़ा, पवन शर्मा भिवानी, हनुमान जाटु लुहारी, मोनू सिरसा घोघड़ा उपस्थित थे।

Demand for reservation in jobs of CBLU, Performance

Demand for reservation in jobs of CBLU, Performance- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed