फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Demand for renovation of Pandit Nekiram Sharma Chowk, demonstration held

Bhiwani News: पंडित नेकीराम शर्मा चौक के जीर्णोद्धार की मांग, किया प्रदर्शन

Thu, 03 Jul 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 03 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Demand for renovation of Pandit Nekiram Sharma Chowk, demonstration held
पं. नेकीराम शर्मा चौक के सुधारीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ब्राह्मण सेना के प्रदेश अध्यक्
भिवानी। स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा के नाम पर बने ऐतिहासिक चौक की जर्जर स्थिति के विरोध में बुधवार को विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अर्धनग्न होकर धरना दिया। यह प्रदर्शन भिवानी व्यापार मंडल के अध्यक्ष और ब्राह्मण सेना के प्रदेश अध्यक्ष जेपी कौशिक के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चौक के शीघ्र सुधारीकरण की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

जेपी कौशिक ने कहा कि यह चौक शहर के प्रमुख स्थानों में से एक है, जो पिछले दो माह से खस्ताहाल पड़ा है। प्रतिमा के आसपास का सौंदर्यीकरण पूरी तरह से बिगड़ चुका है और गंदगी व टूट-फूट से यह स्थान स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान के विपरीत प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार सांसद, विधायक और नगर परिषद चेयरपर्सन का ध्यान इस ओर दिलाया गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जेपी कौशिक ने चेतावनी दी कि जब तक इस चौक का जीर्णोद्धार शुरू नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कामरेड ओमप्रकाश ने मांग की कि पंडित नेकीराम शर्मा चौक की तत्काल मरम्मत की जाए, प्रतिमा की सफाई और उचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए तथा पूरे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कुछ दिनों के भीतर कार्य शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय बंसल टैणी, घंटाघर प्रधान अतुल रोहिल्ला, आदर्श ब्राह्मण सभा अध्यक्ष सुभाष फौजी, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष किशन कौशिक सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed