फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Delhi bus returned from Bahadurgarh due to farmer movement, route changed to Chandigarh

Bhiwani News: किसान आंदोलन के चलते दिल्ली की बस बहादुरगढ़ से लौटी, चंडीगढ़ के लिए बदला रूट

Wed, 14 Feb 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 14 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Delhi bus returned from Bahadurgarh due to farmer movement, route changed to Chandigarh
शहर का बस अड्डा।
भिवानी। किसानों के दिल्ली कूच से भिवानी डिपो की दिल्ली रूट पर बसें बीच रास्ते से ही वापस लौट रही हैं। इसकी वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। यही वजह है कि भिवानी से सुबह चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन में भी मुसाफिरों की भीड़ ज्यादा जुटी है। भिवानी से दिल्ली रूट की बसें बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन से ही लौट रही हैं। इसी के साथ चंडीगढ़ के लिए भी अंबाला से वाया शाह बरवाला पंचकूला होकर जा रही हैं।
विज्ञापन

भिवानी पुलिस ने एनएच-9 पर मुंढाल के समीप पुलिस नाका भी लगाया है। मल्टी लेयर सुरक्षा नाके पर खुद पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने मोर्चा संभाला है। हालांकि अभी तक नाके पर यातायात भी नियमित रूप से गुजर रहा है। इलाके की ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन

भिवानी से दिल्ली के लिए चली सभी बसों को बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन तक ही भेजा गया। इससे आगे का रास्ता बसों को नहीं मिला। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को आगे मेट्रो से ही अपना सफर करना पड़ा। इसी तरह भिवानी से चंडीगढ़ रूट की बसों को भी वाया रूट पर चलना पड़ा। इसमें भिवानी से अंबाला तक तो पहले से निर्धारित रूट तय रहा जबकि इससे आगे शाह बरवाला होकर पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ तक बसें गईं। इसी तरह भिवानी से अंबाला और 152डी के रास्ते चंडीगढ़ जाने वाली बस भी वाया शाह बरवाला, पंचकूला होकर गई। इन बसों को कई जगह जाम में भी फंसना पड़ा। इस वजह से बसों का सफर एक से डेढ़ घंटा लेट भी हुआ। भिवानी बस स्टैंड पर बुधवार को काफी कम यात्री थे। इसकी वजह एक तो वसंत पंचमी का अवकाश होना और दूसरा स्कूली कॉलेजों के विद्यार्थियों बंद रहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी डिपो से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बसों का नियमित संचालन हुआ है। दिल्ली के लिए चली बस बहादुरगढ़ से वापस आई हैं जबकि चंडीगढ़ तक बस पुलिस द्वारा निर्धारित रूट के जरिए पहुंच रही हैं। रोडवेज यात्रियों को किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।
-डॉ. नेत्रपाल खत्री, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article