फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Delay in Moong-Bajra crop cutting to hit farmers hard: Kisan Sabha

मूंग-बाजरा की क्रॉप कटिंग में देरी किसानों पर पड़ेगी भारी : किसान सभा

Fri, 18 Sep 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 18 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Delay in Moong-Bajra crop cutting to hit farmers hard: Kisan Sabha
भिवानी। अखिल भारतीय किसान सभा ने मूंग और बाजरा की क्रॉप कटिंग में देरी को किसानों के लिए भारी बताते हुए प्रयोग युद्ध स्तर पर कराने की मांग की। जिला प्रधान रामफल देशवाल और उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त साहिल गुप्ता और डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर राजेश सिहाग से मिलकर सात-आठ दिन में कार्य पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

किसान सभा ने बताया कि कम बारिश और नहरी पानी की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से जिले में मूंग, बाजरा समेत खरीफ फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सिवानी, तोशाम, कैरू, लोहारू, बवानीखेड़ा, भिवानी और अन्य क्षेत्रों में बारिश व सिंचाई के पानी की कमी से अनेक फसलें समय से पहले सूख गईं। किसान मजबूरी में फसलों की कटाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अनुमानतः 80 प्रतिशत से अधिक मूंग और करीब 70 प्रतिशत बाजरा की फसल कट चुकी है जबकि क्रॉप कटिंग प्रयोग अभी बहुत कम हुए हैं। आगामी एक सप्ताह में अधिकांश फसलों की कटाई पूरी होने की संभावना है। ऐसे समय क्रॉप कटिंग नहीं हुई तो किसानों के फसल बीमा दावों के निपटारे में गंभीर समस्या पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त साहिल गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र आवश्यक व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर राजेश सिहाग ने पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था कर क्रॉप कटिंग का कार्य जल्द पूरा कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed