फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Defense Minister Rajnath Singh reached Bhiwani

कांग्रेस झूठी और गुमराह करने वाली पार्टी : राजनाथ सिंह

Thu, 23 May 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 23 May 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh reached Bhiwani
​भिवानी में जनसभा को संबो​धित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। 
भिवानी। लोकसभा चुनाव के मतदान में महज दो दिन बचे हैं। ऐसे में चुनावी प्रचार थमने से पहले स्टार प्रचारकों का भी ताबड़तोड़ दौरा हुआ है। बुधवार को नगर के हुडा पार्क ग्राउंड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विजय संकल्प रैली में पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

राजनाथ ने कहा कि आपने कभी भी लक्ष्मी जी को हाथ हिलाते, झाडू लगाते या हाथी पर बैठकर आते नहीं देखा होगा। लक्ष्मी जी हमेशा कमल पर बैठकर और हाथ में कमल का फूल लेकर आती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बड़े सोच-समझकर चुनाव चिह्न चुना है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे एक बार फिर से मोदी सरकार को लाना है, ताकि देश को विश्व में सबसे ताकतवर और सबसे धनवान देश बनाया जा सके।
विज्ञापन

राजनाथ ने कहा कि जिस नेता के मन में जनता के प्रति नीयत में कोई खोट नहीं होगा वह नेता जनता की आंखों में आंखें डालकर बात करते हैं, मुंह फेर कर बात नहीं करते। विपक्षी पार्टी ने हमेशा जनता की आंखों में धूल झोंकी है, उनके साथ दगा किया है। कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों में खोट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति के आरक्षण के समाप्त करने की अफवाह फैला रही है और लोगों को भ्रमित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ ने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन को लागू किया जाएगा। इसका खाका तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से समय और रुपये दोनों खर्च होते हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल के साथ ही 2029 में भी देश का नेतृत्व करेंगे।
कांग्रेस पर झूठी बयानबाजी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरक्षण खत्म करने की झूठी बात फैला रही है, जबकि हकीकत यह है कि भारत का संविधान खत्म करने की ताकत किसी में नहीं है। दादरी रैली में राहुल गांधी के सामने ही राव दान सिंह और किरण के आमने-सामने अंगुली उठाने पर चौ. धर्मबीर सिंह ने विक्टरी (विजय चिह्न) बनाते हुए कहा कि उनकी अंगुली एक-दूसरे पर उठ रही हैं, हमारी दोनों अंगुलियां एक साथ हैं।

वित्त मंत्री जेपी दलाल और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री विशंबर वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है। देश ने विश्वभर में एक अलग साख बनाई है। रैली में पहुंचने पर सभी वक्ताओं समेत विधायक घनश्याम सर्राफ, जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़, लोकसभा क्षेत्र के संयोजक शंकर धूपड़ ने फूलमालाएं पहनाकर राजनाथ का स्वागत किया। हेलिकॉप्टर से स्थानीय पुलिस लाइन में उतरने पर भी कई कार्यकर्ताओं ने राजनाथ को पुष्प गुच्छ भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed