{"_id":"682a3db285fdcbb7ee09ec13","slug":"defamation-notice-sent-to-140-people-including-former-mla-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134285-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सरकारी अध्यापक ने पूर्व विधायक सहित 140 लोगों को भेजा मानहानि का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सरकारी अध्यापक ने पूर्व विधायक सहित 140 लोगों को भेजा मानहानि का नोटिस
Mon, 19 May 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 19 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते जेबीटी अध्यापक आनंद घणघस।
भिवानी। सरकारी जेबीटी अध्यापक आनंद घणघस ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर पैसे लेकर नौकरी देने और भ्रष्टाचार को उजागर करने पर 12 साल प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अब दोबारा नौकरी बहाल होने पर इस टीचर ने पूर्व विधायक सहित 140 लोगों को 76 करोड़ रुपये मानहानि के नोटिस भेजे हैं।
अध्यापक आनंद घणघस ने बताया कि वो पात्र अध्यापक संघ हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष था। वर्ष 2011 में पूर्व की कांग्रेस सरकार में जेबीटी शिक्षकों की भर्ती निकली तो उन्हें महसूस हुआ कि बिना पैसे दिए नौकरी नहीं मिलेगी। इसके बाद उसने पूर्व विधायक को पांच लाख रुपए दिए। इसके बाद यमुनानगर नियुक्ति दी गई।
आनंद ने बताया कि इसके बाद दिल्ली में अन्ना आंदोलन शुरू हुआ तो उसने भी भर्ती में भ्रष्टाचार का मामला उठाया। इसके बाद पूर्व विधायक ने साजिश रचकर स्कूल के सहकर्मी से झूठा केस दर्ज करा दिया। इसके बाद वे 9 साल टर्मिनेट और 32 महीने निलंबित रहे। करीब 12 साल बाद दोबारा मुझे भर्ती किया गया। घणघस ने भाजपा सरकार से कांग्रेस के शासनकाल में की गई सभी भर्तियों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
84 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान पाया
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से घोषित किए गए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की जबकि 84 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान पाया। इन विद्यार्थियों को रविवार को समारोहपूर्वक सम्मानित कर उनके अभिभावकों को भी बधाई दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डीपी कौशिक ने कहा कि विद्यालय से 168 विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी। इनमें से मेधावी छात्रा कल्पना कुमारी ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया। 98 प्रतिशत अंक पाकर ब्रिकेश द्वितीय रहे। प्राचार्य कौशिक ने कहा कि हर विद्यार्थी की सफलता में उनके शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों का भी विशेष योगदान होता है।