फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Deep fog in the morning and evening, temperature rising during the day

Bhiwani News: सुबह शाम गहराई धुंध, दिन में बढ़ रहा तापमान

Tue, 30 Jan 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 30 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Deep fog in the morning and evening, temperature rising during the day
भिवानी। मौसम में इस समय विषमता बनी है। सुबह और शाम को गहरी धुंध छा रही है। वहीं दिन के समय हल्की धूप खिलने से तापमान बढ़ रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन

इस समय फसलों में भी धुंध के कारण सुबह ओंस की बूंदों की बौछार हो रही है। गेहूं और सरसों की फसल के लिए ये मौसम अनुकूल बना है। क्योंकि इस समय फसल बढ़वार पर है। किसानों का कहना है कि गेहूं के लिए ये मौसम ठीक है। अगर धुंध और न्यूनतम तापमान कम रहने के दौरान ही गेहूं की अच्छी बढ़वार होती है। कृषि विशेषज्ञ भी फसलों के लिए इस मौसम को अनुकूल मान रहे हैं।
विज्ञापन

धुंध से जनजीवन और वाहनों की आवाजाही पर भी बुरा असर पड़ा है। मुख्य मार्गों पर वाहन धुंध में हेडलाइट के सहारे ही गंतव्य की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। ट्रेनों के संचालन पर भी असर देखा गया है। भिवानी रेलवे जंक्शन से आवागमन करने वाली ट्रेनें आधा घंटा से डेढ़ घंटा देरी से पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed