Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DEEO team inspected Chaitanya School and found deficiencies

Bhiwani News: डीईईओ की टीम ने चैतन्य स्कूल का किया निरीक्षण, मिलीं कमियां

Thu, 23 Jan 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 23 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
DEEO team inspected Chaitanya School and found deficiencies
टोहाना में स्कूल मामले में जांच करते हुए अ​धिकारी - फोटो : चीनी मिल में गन्ना अनलोड करती क्रेन।
टोहाना। गांव डांगरा स्थित चैतन्य टेक्नो स्कूल में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की टीम की ओर से जांच की गई। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल मौके पर नहीं मिले। जांच में स्कूल में अनेक कमियां पाई गईं।
विज्ञापन

डीईईओ वेद दहिया की टीम ने स्कूल के रिकॉर्ड की जांच की और रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही है। उन्होंने बताया कि इस जांच के दौरान पाया गया कि स्कूल की मान्यता जीडी गोयंका के नाम से है जबकि यहां चैतन्य टेक्नो के नाम से स्कूल चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल के पास मान्यता आठवीं तक की है जबकि नौवीं व दसवीं के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

जब वे जांच के लिए आए तो प्रिंसिपल नहीं मिले, यहां बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। दहिया ने कहा कि जो कमियां पाई गई हैं, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चैतन्य स्कूल का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। इसके संबंध में कोर्ट से निर्देश प्राप्त हुए थे। कोर्ट के निर्देशानुसार स्कूल को नोटिस दिया गया था। इसका स्कूल की ओर से जो जवाब दिया गया था उसकी जांच करने के लिए वे मौके पर आए हैं। जांच के बाद आगामी कार्रवाई के लिए विभाग के अधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed